17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

हांगकांग और चीनी साइबरस्पेस प्रशासन के मध्य सहयोग ज्ञापन पर ऐतिहासिक हस्ताक्षर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
हांगकांग और चीनी साइबरस्पेस प्रशासन के मध्य सहयोग ज्ञापन पर ऐतिहासिक हस्ताक्षर

सारांश

हांगकांग की सरकार ने चीन के राष्ट्रीय साइबरस्पेस प्रशासन के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह सहयोग डिजिटल अर्थव्यवस्था में नवाचार को बढ़ावा देने का प्रयास है।

मुख्य बातें

हांगकांग और चीनी साइबरस्पेस प्रशासन के बीच सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर।
डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास के लिए प्रौद्योगिकी नवाचार को बढ़ावा देने का लक्ष्य।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा प्रवाह और ब्लॉकचेन पर ध्यान केंद्रित।

बीजिंग, १३ अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार के नवाचार, प्रौद्योगिकी एवं उद्योग विभाग ने रविवार को चीन के राष्ट्रीय साइबरस्पेस प्रशासन के साथ ‘नवाचार एवं प्रौद्योगिकी विकास पर सहयोग ज्ञापन’ पर हस्ताक्षर किए।

इस समझौते का मुख्य उद्देश्य डिजिटल अर्थव्यवस्था के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को प्रौद्योगिकी नवाचार के माध्यम से बढ़ावा देना है।

हांगकांग के प्रमुख प्रशासक जॉन ली और राष्ट्रीय साइबरस्पेस प्रशासन के प्रमुख ज्वांग रोंगवेन ने हांगकांग में एक बैठक के दौरान इस पर चर्चा की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने नवाचार और प्रौद्योगिकी सहयोग को और गहरा करने के लिए अपने विचार साझा किए और हस्ताक्षर समारोह में भी उपस्थित रहे।

हांगकांग के नवाचार, प्रौद्योगिकी एवं उद्योग विभाग के निदेशक सुन तोंग और राष्ट्रीय साइबरस्पेस प्रशासन के उप प्रमुख वांग चिंगथाओ ने इस ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डेटा के क्रॉस-बॉर्डर प्रवाह और ब्लॉकचेन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को कवर करता है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय ‘१५वीं पंचवर्षीय योजना’ (२०२६–२०३०) को लागू करना और हांगकांग को एक अंतरराष्ट्रीय नवाचार एवं प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में विकसित करने में सहयोग करना है।

जॉन ली ने कहा कि यह ज्ञापन डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास में हांगकांग सरकार और राष्ट्रीय साइबरस्पेस प्रशासन के बीच सहयोग के एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि हांगकांग, ग्रेटर बे एरिया में डेटा के क्रॉस-बॉर्डर प्रवाह को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय साइबरस्पेस प्रशासन के साथ अपना सहयोग बनाए रखेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास में भी सहायक सिद्ध होगा।
RashtraPress
17 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह सहयोग ज्ञापन किस विषय पर है?
यह सहयोग ज्ञापन नवाचार एवं प्रौद्योगिकी विकास पर है, जिसका उद्देश्य डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास को बढ़ावा देना है।
हस्ताक्षर समारोह में कौन-कौन शामिल थे?
इस समारोह में हांगकांग के प्रमुख प्रशासक जॉन ली और राष्ट्रीय साइबरस्पेस प्रशासन के प्रमुख ज्वांग रोंगवेन शामिल थे।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले