27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

चीनी मंत्री ने भविष्य के उद्योगों के नवोन्मेष की गति बढ़ाने का किया ऐलान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
चीनी मंत्री ने भविष्य के उद्योगों के नवोन्मेष की गति बढ़ाने का किया ऐलान

सारांश

बीजिंग में आयोजित चीन विकास मंच 2026 के वार्षिक सम्मेलन में, मंत्री ली लछेंग ने भविष्य के उद्योगों के नवोन्मेषी विकास को तेज करने के लिए नई योजनाओं का खुलासा किया। यह कदम तकनीकी सहयोग और वैश्विक नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

मुख्य बातें

भविष्य के उद्योगों का नवोन्मेषी विकास तेजी से आगे बढ़ेगा।
स्थानीय क्षेत्रों को अपने तुलनात्मक लाभों का उपयोग करने का मार्गदर्शन मिलेगा।
चीन ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
वैश्विक नवाचार सहयोग को प्रोत्साहित किया जाएगा।
तकनीकी आपूर्ति को और सशक्त बनाया जाएगा।

बीजिंग, 23 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीन विकास मंच 2026 के वार्षिक सम्मेलन में चीनी उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ली लछेंग ने कहा कि चीन भविष्य के उद्योगों के नवोन्मेषी विकास को तेज़ी से आगे बढ़ाएगा। वे समग्र योजना और दूरदर्शी रूपरेखा को और अधिक प्रभावी बनाएंगे, प्रौद्योगिकी पूर्वानुमान तंत्र को सुदृढ़ करेंगे और भविष्य के उद्योगों के पायलट क्षेत्रों का सुनियोजित निर्माण करेंगे।

उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय क्षेत्रों को अपने तुलनात्मक लाभों का उपयोग करते हुए भविष्य के उद्योगों के विकास के लिए मार्गदर्शन मिलेगा।

ली लछेंग ने आगे कहा कि चीन ने भविष्य के उद्योगों को सक्रिय रूप से पोषित और विकसित किया है और इस दिशा में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके अनुसार, भविष्य के उद्योगों के लिए देश की प्रमुख रणनीति लगातार परिपक्व हो रही है, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों की आपूर्ति निरंतर मजबूत हो रही है, उद्यमों की जीवंतता में वृद्धि हो रही है और समूचा पारिस्थितिकी तंत्र भी लगातार अनुकूलित हो रहा है।

ली लछेंग ने यह भी रेखांकित किया कि भविष्य के उद्योग केवल एक देश का “एकल प्रयास” नहीं हैं, बल्कि वैश्विक नवाचार सहयोग का “सामूहिक प्रयास” हैं। चीन विश्वभर के देशों के साथ तकनीकी नवाचार के लाभ साझा करते हुए भविष्य के उद्योगों के विकास और समस्त मानव जाति के कल्याण के लिए मिलकर काम कर रहा है। साथ ही, बहुराष्ट्रीय निगम भी भविष्य के औद्योगिक परिदृश्य में सक्रिय रूप से एकीकृत हो रहे हैं।

भविष्य की दिशा पर प्रकाश डालते हुए, ली लछेंग ने कहा कि चीनी उद्योग एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भविष्य के उद्योगों के लिए तकनीकी आपूर्ति को और सशक्त करेगा, मौलिक तथा अग्रणी तकनीकी सफलताओं के लिए व्यवस्थित रूप से योजना बनाएगा और क्वांटम प्रौद्योगिकी, जैव-विनिर्माण, हाइड्रोजन ऊर्जा और परमाणु संलयन ऊर्जा, मस्तिष्क-कंप्यूटर इंटरफेस, एकीकृत बुद्धिमत्ता और 6जी जैसे क्षेत्रों में सफलताओं को आगे बढ़ाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रालय वैश्विक नवाचार नेटवर्क में सक्रिय रूप से एकीकृत होगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि समस्त मानवता के लिए एक सकारात्मक कदम है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ली लछेंग ने भविष्य के उद्योगों के विकास के लिए क्या योजनाएँ बताई?
ली लछेंग ने भविष्य के उद्योगों के नवोन्मेष को तेज़ करने के लिए समग्र योजना और तकनीकी पूर्वानुमान तंत्र को सुदृढ़ करने का ऐलान किया।
भविष्य के उद्योगों में चीन की स्थिति क्या है?
चीन ने भविष्य के उद्योगों को सक्रिय रूप से पोषित किया है और इस दिशा में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले