9 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

चीन अपने उच्च-स्तरीय तकनीकी आत्मनिर्भरता को और मजबूत करेगा: चीनी विदेश मंत्रालय

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
चीन अपने उच्च-स्तरीय तकनीकी आत्मनिर्भरता को और मजबूत करेगा: चीनी विदेश मंत्रालय

सारांश

चीन ने तकनीकी नवाचार को राष्ट्रीय विकास का केंद्र बना लिया है। माओ निंग के अनुसार, 14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान, चीन ने कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नवाचार किए हैं। आगामी योजनाओं में तकनीकी आत्मनिर्भरता को बढ़ाने के लिए और प्रयास किए जाएंगे।

मुख्य बातें

चीन ने तकनीकी नवाचार को राष्ट्रीय विकास का केंद्र बनाया है।
14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान महत्वपूर्ण मौलिक नवाचार किए गए हैं।
चीन का तकनीकी नवाचार खुले सहयोग के प्रति प्रतिबद्ध है।
15वीं पंचवर्षीय योजना में आत्मनिर्भरता को और मजबूत किया जाएगा।
चीन ने 10 प्रमुख वैज्ञानिक बुनियादी ढांचों की घोषणा की है।

बीजिंग, 2 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने गुरुवार को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि चीनी सरकार ने हमेशा तकनीकी नवाचार को राष्ट्रीय विकास का केंद्र बनाया है। '14वीं पंचवर्षीय योजना' (2021–2025) के दौरान, चीन ने नई ऊर्जा वाहनों, एआई मॉडल, क्वांटम तकनीक और जीवविज्ञान जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण मौलिक नवाचार किए हैं, जो उच्च-गुणवत्ता वाले विकास को आगे बढ़ा रहे हैं।

माओ निंग ने कहा कि चीन का तकनीकी नवाचार खुले सहयोग के प्रति प्रतिबद्ध है। पिछले सप्ताह, चीन ने विश्व के विभिन्न देशों के लिए फास्ट टेलीस्कोप और 'फनतोउचे' (स्ट्राइवर) नामक मानवयुक्त सबमर्सिबल जैसे 10 प्रमुख वैज्ञानिक बुनियादी ढांचों तक पहुंच की घोषणा की। यह कदम स्वदेशी तकनीकी उपलब्धियों को वैश्विक सार्वजनिक संसाधनों में बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

उन्होंने आगे बताया कि '15वीं पंचवर्षीय योजना' (2026–2030) को ध्यान में रखते हुए, चीन उच्च-स्तरीय तकनीकी आत्मनिर्भरता को और मजबूत करेगा। साथ ही, नवाचार के जरिए नई उत्पादन क्षमता विकसित की जाएगी, मूल अनुसंधान को सुदृढ़ किया जाएगा, औद्योगिक रूपांतरण में तेजी लाई जाएगी और प्रौद्योगिकी साझाकरण के माध्यम से वैश्विक साझा विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि वैश्विक स्तर पर भी महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
9 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चीन की तकनीकी आत्मनिर्भरता का क्या महत्व है?
चीन की तकनीकी आत्मनिर्भरता का महत्व इसलिए है क्योंकि यह देश को वैश्विक तकनीकी प्रतिस्पर्धा में आत्मनिर्भर बनाती है और विकास को गति देती है।
14वीं पंचवर्षीय योजना में चीन ने कौन से क्षेत्रों में नवाचार किए?
चीन ने 14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान नई ऊर्जा वाहनों, एआई मॉडल, क्वांटम तकनीक और जीवविज्ञान जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण नवाचार किए हैं।
चीनी सरकार का तकनीकी नवाचार में क्या लक्ष्य है?
चीनी सरकार का लक्ष्य तकनीकी नवाचार के माध्यम से उच्च-गुणवत्ता वाले विकास को आगे बढ़ाना और आत्मनिर्भरता को मजबूत करना है।
15वीं पंचवर्षीय योजना में क्या प्रमुख बातें शामिल होंगी?
15वीं पंचवर्षीय योजना में तकनीकी आत्मनिर्भरता को मजबूत करने, नवाचार के जरिए उत्पादन क्षमता बढ़ाने और प्रौद्योगिकी साझाकरण को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
चीन ने हाल ही में कौन से वैज्ञानिक बुनियादी ढांचों की घोषणा की?
चीन ने फास्ट टेलीस्कोप और 'फनतोउचे' नामक मानवयुक्त सबमर्सिबल सहित 10 प्रमुख वैज्ञानिक बुनियादी ढांचों की घोषणा की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले