चीन वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी स्वावलंबन में नई गति लाने के लिए तत्पर : तिंग श्वेश्यांग
सारांश
Key Takeaways
- चीन उच्च स्तर पर वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी स्वावलंबन को बढ़ावा देगा।
- 14वीं पंचवर्षीय योजना में वैज्ञानिक शक्ति में प्रगति हुई है।
- वैश्विक विज्ञान और तकनीक के लिए सहयोग का निर्माण किया जाएगा।
- पेइचिंग को अंतरराष्ट्रीय नवाचार केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
- सम्मेलन में लगभग एक हजार अतिथि उपस्थित रहे।
बीजिंग, 26 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। 2026 चोंगक्वानछुन मंच का वार्षिक सम्मेलन 25 मार्च को पेइचिंग में प्रारंभ हुआ। चीनी उप प्रधानमंत्री तिंग श्वेश्यांग ने उद्घाटन समारोह में शामिल होकर एक महत्वपूर्ण भाषण दिया।
उन्होंने कहा कि 15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान, चीन उच्च स्तर पर वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी स्वावलंबन को तेजी से बढ़ाएगा और अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक तथा तकनीकी नवाचार के केंद्र का निर्माण करेगा। यह पहल वैज्ञानिक और तकनीकी शक्ति का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक स्तंभ तैयार करेगी।
तिंग ने अपने भाषण में उल्लेख किया कि 14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान, चीन की वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमता में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिससे वैश्विक नवाचार के एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में चीन का प्रभाव काफी बढ़ गया है।
उन्होंने कहा कि हम पेइचिंग (पेइचिंग, थ्येनचिन, हपेई) अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक एवं तकनीकी नवाचार केंद्र को विश्व के प्रमुख वैज्ञानिक केंद्रों, प्रतिभाओं के केंद्र और नवाचार के हब के रूप में विकसित करने का समर्थन करते हैं।
तिंग ने कहा कि चीन वैश्विक विज्ञान और तकनीक के साझे भविष्य के लिए समुदाय बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने तीन प्रमुख सुझाव दिए, जिनमें एक अधिक खुला और समावेशी नवाचार नेटवर्क का निर्माण, वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग को व्यापक रूप से बढ़ावा देना और समानतापूर्ण और बेहतर वैज्ञानिक तथा तकनीकी शासन को विकसित करना शामिल है।
इस वर्ष के सम्मेलन का मुख्य विषय वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार और व्यावसायिक नवाचार का गहन मिश्रण है। उद्घाटन समारोह में लगभग एक हजार अतिथि उपस्थित रहे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)