3 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या चीन ने 6जी के नवोन्मेषी विकास को आगे बढ़ाया है? : चीनी उद्योग मंत्रालय

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या चीन ने 6जी के नवोन्मेषी विकास को आगे बढ़ाया है? : चीनी उद्योग मंत्रालय

सारांश

चीन ने 6जी प्रौद्योगिकी में नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं। यह न केवल तकनीकी अनुसंधान में प्रगति है, बल्कि वैश्विक सहयोग को भी प्रोत्साहित करता है। जानिए इस विकास का क्या महत्व है और भविष्य में क्या संभावनाएँ हैं।

मुख्य बातें

चीन ने 6जी प्रौद्योगिकी में महत्वपूर्ण प्रगति की है।
300 से अधिक प्रमुख 6जी प्रौद्योगिकियों का भंडार।
वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने की कोशिश।
6जी मानकीकरण अनुसंधान की शुरुआत।
भविष्य में अनुसंधान और विकास को सुदृढ़ करने के प्रयास।

बीजिंग, 14 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। चीन ने हाल के वर्षों में 6जी प्रौद्योगिकी के नवोन्मेषी विकास में उल्लेखनीय प्रगति की है। इसमें 6जी सिस्टम डिजाइन और नेटवर्क आर्किटेक्चर पर व्यवस्थित अनुसंधान शामिल है। यह जानकारी गुरुवार को चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से दी गई।

चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के उप मंत्री चांग यूनमिंग ने 13 नवंबर को पेइचिंग में आयोजित “2025 6जी विकास सम्मेलन” में बताया कि चीन के पास इस समय 300 से अधिक प्रमुख 6जी प्रौद्योगिकियों का भंडार है।

उन्होंने कहा कि देश ने 100 से अधिक घरेलू और विदेशी औद्योगिक-श्रृंखला इकाइयों को एकजुट किया है तथा वैश्विक कंपनियों को 6जी प्रौद्योगिकी परीक्षणों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है। इसके साथ ही, चीन ने यूरोप के 6जी-आईए और दक्षिण कोरिया के 6जी फोरम के साथ सहयोग को और गहराया है।

चांग यूनमिंग के अनुसार, इस वर्ष 6जी मानकीकरण अनुसंधान ने पूर्ण रूप से शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि 6जी विकास अब उस महत्वपूर्ण चरण में पहुंच चुका है, जहां सामूहिक ज्ञान, अनुभव और व्यापक सहमति की आवश्यकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि चीन भविष्य में मुख्य प्रौद्योगिकियों पर अनुसंधान को और सुदृढ़ करेगा तथा अनुसंधान एवं विकास, मानकीकरण और अनुप्रयोग संवर्धन को समांतर रूप से आगे बढ़ाएगा। साथ ही, औद्योगिक एकीकरण को गहरा करने और 6जी अनुप्रयोग पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने के लिए प्रयासों को तेज करेगा।

चांग ने आगे कहा कि चीन 6जी प्रौद्योगिकी, मानकों और स्पेक्ट्रम के क्षेत्र में वैश्विक सहयोग को प्रोत्साहित करेगा, ताकि अंतरराष्ट्रीय समन्वय को सुदृढ़ किया जा सके और विकास के फायदों को साझा रूप से अधिकतम किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

चीन का 6जी विकास न केवल तकनीकी क्षेत्र में प्रगति का संकेत है, बल्कि यह वैश्विक सहयोग और प्रतिस्पर्धा के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है। हमें इसकी संभावनाओं और चुनौतियों पर ध्यान देना चाहिए।
RashtraPress
3 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

6जी प्रौद्योगिकी क्या है?
6जी प्रौद्योगिकी अगली पीढ़ी की मोबाइल नेटवर्क तकनीक है, जो तेज डेटा स्पीड और बेहतर कनेक्टिविटी का वादा करती है।
चीन ने 6जी में क्या प्रगति की है?
चीन ने 300 से अधिक प्रमुख 6जी प्रौद्योगिकियों का भंडार तैयार किया है और वैश्विक सहयोग को प्रोत्साहित कर रहा है।
6जी का भविष्य क्या है?
6जी का भविष्य उज्जवल है, क्योंकि इसमें तेज डेटा स्पीड और बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी की संभावनाएँ हैं।
चीन का 6जी विकास सम्मेलन क्या है?
यह सम्मेलन 6जी प्रौद्योगिकी के विकास और मानकीकरण पर चर्चा करने के लिए आयोजित किया गया है।
6जी मानकीकरण अनुसंधान का महत्व क्या है?
यह अनुसंधान वैश्विक स्तर पर 6जी प्रौद्योगिकी के मानक स्थापित करने में मदद करेगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 5 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले