एचपीआरसीए द्वारा जूनियर बेसिक टीचर के 600 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एचपीआरसीए द्वारा जूनियर बेसिक टीचर के 600 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

सारांश

शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वालों के लिए एक सुनहरा अवसर। एचपीआरसीए ने जूनियर बेसिक टीचर के 600 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू होगी।

मुख्य बातें

600 पदों पर भर्ती का अवसर आवेदन की प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल योग्यता में 50% अंक अनिवार्य आवेदकों की वेतन राशि 18,000 रुपए प्रति माह

नई दिल्ली, 14 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए सुखद समाचार है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने जूनियर बेसिक टीचर (जॉब ट्रेनी) के लिए कुल 600 पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।

एचपीआरसीए द्वारा प्रस्तुत इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी, और आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल रखी गई है। इस दौरान योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समयसीमा के भीतर अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए, साथ ही दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) या चार वर्षीय ग्रेजुएट (बीएलएड) की डिग्री या प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए ग्रेजुएट (बीएड) होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार को हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचपी टीईटी) भी पास करना आवश्यक है।

आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 जनवरी के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।

योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित आवेदकों को 18,000 रुपए प्रति माह की वेतन राशि प्रदान की जाएगी।

सभी वर्ग के आवेदकों को 100 रुपए परीक्षा शुल्क और 700 रुपए प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करना होगा, तभी उनका आवेदन स्वीकार किया जाएगा। फॉर्म भरने में गलती करने वाले उम्मीदवारों के लिए 9 अप्रैल से 16 अप्रैल तक सुधार करने का विंडो उपलब्ध रहेगा, जिसके लिए 100 रुपए का अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा।

ऑनलाइन आवेदन के लिए, उम्मीदवार को सबसे पहले भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होमपेज पर पद से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पृष्ठ खुलेगा, जहां रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। सभी आवश्यक जानकारियों को भरें और मांगे गए सभी दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज में अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फिर फॉर्म को चेक कर सबमिट करें। अंत में, भविष्य के लिए एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक महान अवसर है।
RashtraPress
14 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आवेदन की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन की अंतिम तिथि 6 अप्रैल है।
आवेदक की न्यूनतम आयु क्या होनी चाहिए?
आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
क्या आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है?
हाँ, आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पर आधारित होगी।
क्या आवेदन शुल्क है?
सभी वर्ग के आवेदकों को 100 रुपए परीक्षा फीस और 700 रुपए प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करना होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 1 सप्ताह पहले
  3. 1 सप्ताह पहले
  4. 1 सप्ताह पहले
  5. 3 सप्ताह पहले
  6. 1 महीना पहले
  7. 1 महीना पहले
  8. 1 महीना पहले