26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एलआईसी एचएफएल द्वारा 180 जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 30 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एलआईसी एचएफएल द्वारा 180 जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन करें, अंतिम तिथि 30 अप्रैल

सारांश

एलआईसी एचएफएल ने 180 जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। आवेदन की प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू हो गई है। योग्य उम्मीदवार 30 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। जानें पात्रता और चयन प्रक्रिया के बारे में।

मुख्य बातें

आवेदन की प्रक्रिया 16 अप्रैल से शुरू हुई।
180 जूनियर असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन करें।
अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।
आवेदन शुल्क 800 रुपए है।
चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा शामिल है।

नई दिल्ली, 16 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) आवास वित्त लिमिटेड (एचएफएल), जिसे आमतौर पर एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के नाम से जाना जाता है, ने जूनियर असिस्टेंट के लिए कुल 180 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

एलआईसी आवास वित्त लिमिटेड द्वारा जारी किए गए पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अप्रैल से प्रारंभ हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ होनी चाहिए। इसके साथ ही, अन्य पात्रता मानदंड भी पूरा करना अनिवार्य है।

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 अप्रैल के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्यता प्राप्त अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, इंटरव्यू, मेडिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स को 38,709 से 41,509 रुपए तक प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। ऑनलाइन परीक्षा जून के पहले सप्ताह में आयोजित होने की संभावना है।

आवेदन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन शुल्क 800 रुपए के साथ 18 फीसदी जीएसटी का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार पहले एलआईसी एचएफएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। सभी आवश्यक जानकारियां फॉर्म में भरें और मांगे गए सभी दस्तावेज सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट कर दें। अंत में, आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। सही जानकारी और समय पर आवेदन से उम्मीदवार अपना करियर बना सकते हैं। यह प्रक्रिया बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए खुली है।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एलआईसी एचएफएल में जूनियर असिस्टेंट के लिए आवेदन कैसे करें?
आवेदन के लिए एलआईसी एचएफएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
क्या आवेदन करने की अंतिम तिथि है?
आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।
क्या आवेदन शुल्क है?
आवेदन शुल्क 800 रुपए है, जिसमें 18% जीएसटी भी शामिल है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन ऑनलाइन परीक्षा, इंटरव्यू, मेडिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 3 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 5 महीने पहले