1 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नीलामी में हमारा ध्यान अनकैप्ड घरेलू खिलाड़ियों पर होगा? एमआई कोच महेला जयवर्धने

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नीलामी में हमारा ध्यान अनकैप्ड घरेलू खिलाड़ियों पर होगा? एमआई कोच महेला जयवर्धने

सारांश

आईपीएल 2026 की नीलामी में मुंबई इंडियंस का ध्यान अनकैप्ड घरेलू खिलाड़ियों पर होगा। कोच महेला जयवर्धने ने युवा खिलाड़ियों की स्किल्स दिखाने का मौका देने का आश्वासन दिया है। जानें टीम की रणनीति और पिछले सीजन के अनुभव के बारे में।

मुख्य बातें

आईपीएल 2026 की नीलामी 16 दिसंबर को होगी।
महेला जयवर्धने ने अनकैप्ड घरेलू खिलाड़ियों पर ध्यान देने की बात कही।
मुंबई इंडियंस ने 7 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।
टीम ने पिछले सीजन में चौथे स्थान पर समाप्त किया।
युवा खिलाड़ियों को मौका देने की रणनीति।

नई दिल्ली, 5 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। आईपीएल 2026 के लिए 16 दिसंबर को मिनी नीलामी का आयोजन किया जाएगा। मुंबई इंडियंस नीलामी में अपनी स्लॉट में खाली खिलाड़ियों की जगह भरने और टीम को संतुलित करने के लिए उत्साहित है। टीम के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा है कि नीलामी में हम अनकैप्ड घरेलू खिलाड़ियों पर भी भरोसा जता सकते हैं।

महेला जयवर्धने ने जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए कहा, "मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा जैसे प्रभावशाली खिलाड़ियों के कोर ग्रुप पर भरोसा करती रहेगी। पिछले सीजन में ट्रेंट बोल्ट की वापसी से टीम की गेंदबाजी मजबूत हुई है। मिचेल सेंटनर और विल जैक्स जैसे खिलाड़ियों ने भी फ्रेंचाइजी की ताकत को बढ़ाया है।"

उन्होंने कहा कि हमारे युवा खिलाड़ियों ने पिछले सीजन से काफी सुधार किया है और हमें उम्मीद है कि उन्हें इस साल अपनी स्किल्स दिखाने के मौके मिलेंगे। नीलामी में हमारी नजर घरेलू खिलाड़ियों पर रहेगी।

नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस ने सात खिलाड़ियों कर्ण शर्मा, बेवॉन जैकब्स, मुजीब उर रहमान, विग्नेश पुथुर, केएल श्रीजीत, पीएसएन राजू, रीस टॉपली और लिजार्ड विलियम्स को रिलीज किया, जबकि अर्जुन तेंदुलकर को ट्रेड किया।

मुंबई इंडियंस ने पिछले सीजन खराब शुरुआत के बाद जोरदार वापसी की थी और चौथे नंबर की टीम रहते हुए सीजन का समापन किया था। आईपीएल 2024 में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। टीम 14 में से 4 मैच जीतकर आखिरी स्थान पर रही थी।

मुंबई इंडियंस ने आखिरी बार 2020 में खिताब जीता था। 2024 में इस उम्मीद से टीम ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था कि वे खिताब जीताने में कामयाब होंगे। उस सीजन टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और फूट की खबरें आई थीं। 2025 में प्रदर्शन सुधरा लेकिन टीम खिताब नहीं जीत सकी।

2025 में मुंबई खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। बता दें कि सीएसके के साथ मुंबई इंडियंस लीग की सफलतम टीम है। दोनों टीमों ने 5-5 खिताब जीते हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि आईपीएल 2026 की नीलामी में मुंबई इंडियंस का ध्यान अनकैप्ड घरेलू खिलाड़ियों पर केंद्रित करना एक रणनीतिक कदम है। युवा प्रतिभाओं को मौका देना न केवल टीम को नई ऊर्जा देगा, बल्कि भारतीय क्रिकेट के विकास में भी योगदान करेगा।
RashtraPress
1 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईपीएल 2026 की नीलामी कब होगी?
आईपीएल 2026 की नीलामी 16 दिसंबर को होगी।
मुंबई इंडियंस ने कितने खिलाड़ियों को रिलीज किया?
मुंबई इंडियंस ने 7 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।
महेला जयवर्धने ने क्या कहा?
महेला जयवर्धने ने कहा कि नीलामी में हमारी नजर अनकैप्ड घरेलू खिलाड़ियों पर रहेगी।
मुंबई इंडियंस का पिछला प्रदर्शन कैसा रहा?
पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस ने मजबूत वापसी की थी और चौथे स्थान पर समाप्त किया था।
मुंबई इंडियंस ने आखिरी बार कब खिताब जीता था?
मुंबई इंडियंस ने आखिरी बार 2020 में खिताब जीता था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 3 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले