26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

आईआरसीटीसी में हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के लिए 84 पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
आईआरसीटीसी में हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के लिए 84 पदों पर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

सारांश

भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के 84 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जानें आवेदन प्रक्रिया और वॉक-इन-इंटरव्यू की जानकारी।

मुख्य बातें

आईआरसीटीसी में 84 हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के पद पर भर्ती।
सैलरी: 30,000 रुपए प्रति माह .
वॉक-इन-इंटरव्यू: 25 से 28 अप्रैल .
आवेदन के लिए योग्यता: बीएससी/बीबीए/एमबीए .
उम्र सीमा: 27 वर्ष .

नई दिल्ली, 7 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) में कार्य करना लाखों युवाओं का सपना होता है। यदि आप भी इनमें से एक हैं, तो आपके लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के लिए कुल 84 पदों पर भर्ती हेतु अधिकारिक सूचना जारी की है।

आईआरसीटीसी द्वारा जारी पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन-इंटरव्यू, मेडिकल फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 30,000 रुपए की सैलरी मिलेगी, साथ ही अन्य लाभ और भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरने वाले सभी उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद के अनुसार हॉस्पिटैलिटी और होटल एडमिनिस्ट्रेशन में बीएससी या बीबीए/एमबीए (पाक कला) या होटल मैनेजमेंट और कैटरिंग साइंस में बीएससी या एमबीए (पर्यटन और होटल मैनेजमेंट) की डिग्री होनी चाहिए। संबंधित शैक्षणिक योग्यता वाले नए उम्मीदवार भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 25 से 28 अप्रैल के बीच 'आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय, 6ए, द रेन ट्री प्लेस, नंबर 9, मैक निकोल्स रोड, चेटपेट, चेन्नई - 600031' पर सुबह 10:30 से शाम 17:30 बजे तक किया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर केंद्र पर पहुँचें और सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स और आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी अपने साथ ले जाएं।

आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। फिर नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर प्रिंट करें। सभी जानकारी को भरकर सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें और इंटरव्यू के दिन अपने साथ ले जाएं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आईआरसीटीसी में हॉस्पिटैलिटी मॉनिटर के लिए आवेदन कैसे करें?
आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पद के लिए जारी अधिसूचना से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा।
इस भर्ती के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू कब होगा?
वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 25 से 28 अप्रैल के बीच होगा।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन प्रक्रिया में वॉक-इन-इंटरव्यू, मेडिकल फिटनेस और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल होंगे।
क्या फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं?
हाँ, संबंधित शैक्षणिक योग्यता वाले फ्रेशर्स भी आवेदन कर सकते हैं।
अधिकतम आयु सीमा क्या है?
अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 27 वर्ष है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 2 महीने पहले
  7. 2 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले