आईटीटीएफ सिंगल्स वर्ल्ड कप के फाइनल में चीनी खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
सारांश
मुख्य बातें
बीजिंग, 6 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। आईटीटीएफ सिंगल्स वर्ल्ड कप के महिला एकल फाइनल में चीनी खिलाड़ी सुन यिंग्शा ने अपनी साथी चीनी खिलाड़ी वांग मान्यू को 4-1 से हराकर अपना खिताब फिर से जीता और इस प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार विजय प्राप्त की। सुन यिंग्शा महिला एकल विश्व कप में लगातार तीसरी बार खिताब जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
आईटीटीएफ सिंगल्स वर्ल्ड कप के पुरुष एकल फाइनल में चीनी खिलाड़ी वांग छुछिन ने जापानी खिलाड़ी मात्सुशिमा तेरु को 4-3 से हराकर अपना पहला पुरुष एकल खिताब जीता। यह पहली बार है, जब इन दोनों खिलाड़ियों ने आईटीटीएफ एकल विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है।
यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा; दूसरे गेम में स्कोर 16-16 से बराबर था। वांग छुछिन ने 3-2 से पिछड़ने के बावजूद धैर्य बनाए रखा और अगले दो गेम जीतकर शानदार वापसी की। निर्णायक गेम में वांग छुछिन 10-5 से आगे थे, तभी उनके प्रतिद्वंदी ने लगातार 3 अंक बनाए, लेकिन अंततः वांग छुछिन ने 11-8 से जीत हासिल की।
इस बार के आईटीटीएफ सिंगल्स वर्ल्ड कप में चीनी टेबल टेनिस टीम ने पुरुष और महिला दोनों एकल खिताबों पर कब्जा जमा लिया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)