क्या आइवरी कोस्ट के प्रधानमंत्री ने सीएमजी की एआई नवाचार तकनीक की प्रशंसा की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या आइवरी कोस्ट के प्रधानमंत्री ने सीएमजी की एआई नवाचार तकनीक की प्रशंसा की?

सारांश

आइवरी कोस्ट के प्रधानमंत्री रॉबर्ट मैम्बे बेउग्रे ने चाइना मीडिया ग्रुप की एआई तकनीकों की प्रशंसा की। इस कार्यक्रम में अफ्रीकी प्रसारण संघ के 50 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जहाँ सीएमजी ने नवीनतम तकनीकी उपलब्धियों का प्रदर्शन किया। आइये जानते हैं इस कार्यक्रम की खास बातें।

मुख्य बातें

सीएमजी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता तकनीकों का प्रदर्शन किया।
आइवरी कोस्ट के प्रधानमंत्री ने नवाचार की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में 50 से अधिक देशों के मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
सीएमजी के एआई तकनीकी प्लेटफॉर्म का सफल प्रदर्शन हुआ।
चीन और अफ्रीका के बीच सहयोग को बढ़ावा मिला।

बीजिंग, 20 जून (राष्ट्र प्रेस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) की अफ्रीका शाखा और अफ्रीकी प्रसारण संघ ने 19 जून को स्थानीय समयानुसार आइवरी कोस्ट के अबिदजान में 2025 "अफ्रीकी पार्टनर्स" मीडिया कार्यक्रम की सह-मेजबानी की। इस कार्यक्रम में अफ्रीकी प्रसारण संघ के 50 से अधिक सदस्य देशों के मीडिया के लगभग 100 वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस मीडिया कार्यक्रम का विषय "स्मार्ट भविष्य, चीन-अफ्रीका सहयोग के लिए नए अवसर" था, जो अफ्रीकी प्रसारण संघ के 16वें वार्षिक सम्मेलन के साथ मेल खाता है। कार्यक्रम के दौरान, सीएमजी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता-जनित कार्टून, डिजिटल मानव एंकर और खेल आयोजनों के बुद्धिमान विश्लेषण जैसे कई नवीन उपलब्धियों का प्रदर्शन किया।

आइवरी कोस्ट के प्रधानमंत्री रॉबर्ट मैम्बे बेउग्रे और सूचना मंत्री अमादौ कोउलीबाली ने कार्यक्रम के दौरान सीएमजी के बूथ का दौरा किया और सीएमजी पत्रकारों को साक्षात्कार दिया। प्रधानमंत्री रॉबर्ट बेउग्रे ने कहा कि सीएमजी की वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार उपलब्धियां प्रभावशाली हैं। उन्हें उम्मीद है कि आइवरी कोस्ट भी भविष्य में नई तकनीकों को अपनाने में सक्षम होगा, ताकि उसका मीडिया चीनी मीडिया की नवाचार गति के साथ तालमेल बना सके।

अफ्रीकी प्रसारण संघ के सीईओ ग्रेगोइरे एनडजाका, सीएमजी की अफ्रीका शाखा के निदेशक सोंग च्यानिंग और घाना प्रसारण कंपनी के महाप्रबंधक अमीन अलहसन ने कार्यक्रम में भाषण दिए।

कार्यक्रम के दौरान, सीएमजी की अफ्रीका शाखा ने विभिन्न देशों के मीडिया के समक्ष सीएमजी के नवीनतम एआई प्रौद्योगिकी प्लेटफॉर्म का प्रदर्शन किया और प्लेटफॉर्म की एआईजीसी क्षमताओं का उपयोग कर साइट पर चित्रों और वीडियो के उत्पादन को प्रदर्शित किया, जिसने कई मेहमानों को आकर्षित किया।

(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि अन्य अफ्रीकी देशों के लिए भी प्रेरणादायक बनेंगी।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

आइवरी कोस्ट के प्रधानमंत्री ने सीएमजी की तकनीक की क्यों प्रशंसा की?
प्रधानमंत्री रॉबर्ट मैम्बे बेउग्रे ने सीएमजी की वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचार को प्रभावशाली बताया और कहा कि आइवरी कोस्ट को भी भविष्य में नई तकनीकों को अपनाने की जरूरत है।
इस मीडिया कार्यक्रम में कौन-कौन से देश शामिल हुए?
इस कार्यक्रम में अफ्रीकी प्रसारण संघ के 50 से अधिक सदस्य देशों के लगभग 100 वरिष्ठ मीडिया प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
राष्ट्र प्रेस