अमेरिका में 'वसंत में चीन' विषय पर वैश्विक संवाद का आयोजन

Click to start listening
अमेरिका में 'वसंत में चीन' विषय पर वैश्विक संवाद का आयोजन

सारांश

चाइना मीडिया ग्रुप ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में 'वसंत में चीन: चीन का विकास और वैश्विक अवसर' पर एक वैश्विक वार्ता आयोजित की। इस वार्ता में वैश्विक मेहमानों ने चीन के विकास और अवसरों पर चर्चा की।

Key Takeaways

  • चीन का उच्च गुणवत्ता वाला विकास वैश्विक अवसर प्रदान करेगा।
  • अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चीन की भूमिका बढ़ेगी।
  • सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया जाएगा।

बीजिंग, 15 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने 13 मार्च को अमेरिका के न्यूयॉर्क में 'वसंत में चीन: चीन का विकास और वैश्विक अवसर' विषय पर एक वैश्विक वार्ता का आयोजन किया।

चीन और अमेरिका के लगभग सौ मेहमानों ने इस वार्ता में भाग लिया, जो इस श्रृंखला की शुरुआत है।

इस अवसर पर, सीएमजी के महानिदेशक शन हाईश्योंग ने एक वीडियो संदेश भेजा। उन्होंने कहा कि नए युग में चीन को देखने का यह एक महत्वपूर्ण मौका है, और वर्तमान दो सत्र पर दुनिया का ध्यान एक बार फिर केंद्रित हुआ है। इस वर्ष के दो सत्र में 15वीं पंचवर्षीय योजना जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़ पारित किए गए हैं। चीन के उच्च गुणवत्ता वाले विकास से वैश्विक स्तर पर नए अवसर उत्पन्न होंगे।

शन हाईश्योंग ने बताया कि इस वर्ष के दो सत्र के दौरान, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने उच्च स्तरीय खुलापन बढ़ाने, वैश्विक बाजार का विस्तार करने और अंतर्राष्ट्रीय चक्र के साथ संबंधों को सुधारने पर जोर दिया। इससे चीन की खुलापन बढ़ाने की दृढ़ता का संकेत मिलता है।

इस वर्ष से चीन में नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों का तीव्र विकास हो रहा है। सीएमजी अपनी ताकत का उपयोग करते हुए 85 भाषाओं, 192 विदेशी स्टेशनों और सीजीटीएन जैसे मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से वैश्विक मित्रों के साथ चीन में विकास के नए अवसर साझा करेगा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा, जिससे मानवता के लिए साझा भविष्य का निर्माण हो सके।

इसके अलावा, इस वैश्विक वार्ता में अमेरिका में चीनी राजदूत श्ये फंग, अमेरिका-चीन व्यापार परिषद के अध्यक्ष सीन स्टीन और कोलंबिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जेफरी सैक्स ने भी वीडियो संदेश भेजा। निवेश और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के कई मेहमानों ने चीन में तकनीकी नवाचार और उच्च गुणवत्ता वाले विकास से उत्पन्न अवसरों पर गहन चर्चा की।

यह जानकारी मिली है कि 'वसंत में चीन: चीन का विकास और वैश्विक अवसर' पर वैश्विक वार्ता यूरोप, अफ्रीका, मध्य-पूर्व, लैटिन अमेरिका और एशिया के कई देशों में क्रमशः आयोजित की जाएगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Point of View

NationPress
18/03/2026

Frequently Asked Questions

इस वार्ता का उद्देश्य क्या था?
इस वार्ता का उद्देश्य चीन के विकास और वैश्विक अवसरों पर चर्चा करना था।
कौन-कौन से प्रमुख व्यक्ति इस वार्ता में शामिल हुए?
इस वार्ता में चीनी राजदूत श्ये फंग, अमेरिका-चीन व्यापार परिषद के अध्यक्ष सीन स्टीन और प्रोफेसर जेफरी सैक्स शामिल हुए।
Nation Press