डसेलडोर्फ में 'चाइना इन स्प्रिंग': चीन के विकास पर वैश्विक संवाद

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
डसेलडोर्फ में 'चाइना इन स्प्रिंग': चीन के विकास पर वैश्विक संवाद

सारांश

जर्मनी के डसेलडोर्फ में 'चाइना इन स्प्रिंग' कार्यक्रम में चीन के विकास और वैश्विक अवसरों पर चर्चा की गई। इस संवाद में प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया और वैश्विक सहयोग की संभावनाओं पर विचार साझा किए।

मुख्य बातें

डसेलडोर्फ में 'चाइना इन स्प्रिंग' का आयोजन 100 से अधिक अतिथियों का सहभागिता चीन के विकास और वैश्विक सहयोग पर चर्चा वीडियो संदेश में उच्च स्तरीय खुलेपन पर जोर भविष्य में और अधिक खुलापन का संकल्प

बीजिंग, 18 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। जर्मनी के उत्तरी राइन-वेस्टफेलिया की राजधानी डसेलडोर्फ में 'चाइना इन स्प्रिंग: चीन का विकास और वैश्विक अवसर' विषय पर एक वैश्विक संवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और डसेलडोर्फ स्थित चीन के महावाणिज्य दूतावास द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जर्मनी के राजनीतिक, व्यापारिक, शैक्षणिक और मीडिया जगत के 100 से अधिक अतिथियों ने भाग लेकर चीन के विकास और वैश्विक सहयोग के अवसरों पर विचार-विमर्श किया।

सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के उपमंत्री और चाइना मीडिया ग्रुप के महानिदेशक शन हाइश्योंग ने वीडियो संदेश के माध्यम से संबोधन दिया। इस अवसर पर डसेलडोर्फ में चीन के महावाणिज्यदूत यू योंग, नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया राज्य संसद के प्रथम उपाध्यक्ष श्मेल्जर और एसेन शहर के प्रथम उपमहापौर जैकब सहित कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं और अपने विचार साझा किए।

अपने वीडियो संदेश में शन हाइश्योंग ने कहा कि इस वर्ष चीन में आयोजित एनपीसी और सीपीपीसीसी के दो सत्रों के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने उच्च स्तरीय खुलेपन को और विस्तार देने, वैश्विक बाजारों की व्यापक खोज करने तथा अंतरराष्ट्रीय आर्थिक चक्र के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह चीन के इस स्पष्ट और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है कि देश के खुलेपन के द्वार भविष्य में और अधिक व्यापक रूप से खुलते रहेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चाइना इन स्प्रिंग कार्यक्रम का उद्देश्य क्या था?
इस कार्यक्रम का उद्देश्य चीन के विकास और वैश्विक अवसरों पर संवाद करना था।
इस कार्यक्रम में कौन-कौन शामिल हुआ?
इस कार्यक्रम में जर्मनी के राजनीतिक, व्यापारिक, शैक्षणिक और मीडिया जगत के 100 से अधिक अतिथि शामिल हुए।
वीडियो संदेश में क्या कहा गया?
वीडियो संदेश में शन हाइश्योंग ने चीन के खुलेपन और वैश्विक बाजारों की खोज पर जोर दिया।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 6 महीने पहले