मॉस्को में 'चाइना इन स्प्रिंग' संवाद का विशेष सत्र आयोजित किया गया
सारांश
Key Takeaways
- चीन और रूस के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए संवाद आयोजित किया गया।
- सीएमजी के महानिदेशक ने 15वीं पंचवर्षीय योजना के महत्व पर जोर दिया।
- लगभग दो सौ प्रतिनिधियों ने इस संवाद में भाग लिया।
बीजिंग, 21 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। स्थानीय समयानुसार 19 मार्च को चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और मॉस्को में स्थित चीन सांस्कृतिक केंद्र ने 'चाइना इन स्प्रिंग: चीन का विकास और वैश्विक अवसर' शीर्षक से एक वैश्विक संवाद का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के उप मंत्री और सीएमजी के महानिदेशक शन हाइश्योंग ने वीडियो संदेश के माध्यम से भाग लिया। कार्यक्रम में रूस में चीनी दूतावास के मंत्री च्यांग वेई और रूस के पूर्व उप प्रधानमंत्री और रूसी स्टेट यूनिवर्सिटी फॉर द ह्यूमैनिटीज में विधि संकाय के डीन सर्गेई शखराय ने भी अपने विचार साझा किए। लगभग दो सौ अतिथियों ने इस संवाद में भाग लिया, जिसमें चीन और रूस के राजनीतिक, शैक्षणिक और मीडिया क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल थे।
सीएमजी के महानिदेशक शन हाइश्योंग ने कहा कि नए युग में चीन के अवलोकन के लिए यह संवाद एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस वर्ष के वार्षिक दो सत्रों (एनपीसी और सीपीपीसीसी) ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है, जिसमें 15वीं पंचवर्षीय योजना की रूपरेखा जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को स्वीकृति दी गई है। चीन का उच्च गुणवत्ता वाला विकास वैश्विक समुदाय को एक नई 'अवसरों की सूची' प्रदान करता है।
चीनी दूतावास के मंत्री च्यांग वेई ने बताया कि इस वर्ष चीन में आयोजित दो सत्रों की एक प्रमुख उपलब्धि 15वीं पंचवर्षीय योजना को अपनाना है, जो अगले पांच वर्षों में चीन के विकास का खाका तैयार करता है। यह अनिश्चितताओं से भरी दुनिया में अधिक निश्चितता लाता है और चीन और रूस के बीच व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने के लिए व्यापक अवसर प्रदान करता है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएएनस
डीकेपी/