11 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

ब्रासीलिया में 'चाइना इन स्प्रिंग' संवाद: ब्राजील के लिए नए अवसर

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
ब्रासीलिया में 'चाइना इन स्प्रिंग' संवाद: ब्राजील के लिए नए अवसर

सारांश

ब्रासीलिया में आयोजित 'चाइना इन स्प्रिंग' संवाद में चीन और ब्राजील के बीच सहयोग के नए दृष्टिकोण पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में कई प्रमुख नेताओं ने अपनी राय व्यक्त की।

मुख्य बातें

ब्राजील और चीन के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए संवाद आयोजित किया गया।
15वीं पंचवर्षीय योजना ने नया दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है।
चीन का विशाल बाजार अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए अवसर प्रदान करता है।

बीजिंग, 20 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। 'चाइना इन स्प्रिंग : चीन का विकास और वैश्विक अवसर' शीर्षक से एक वैश्विक संवाद का आयोजन ब्रासीलिया में किया गया, जिसे चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और ब्राजील में चीनी दूतावास ने मिलकर आयोजित किया।

इस कार्यक्रम में सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के उप मंत्री और सीएमजी के महानिदेशक शन हाइश्योंग ने वीडियो संदेश दिया, साथ ही ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री एलेक्जेंडर पैडिला ने भी अपने विचार साझा किए।

ब्राजील में चीनी राजदूत जू छिंगछाओ, राष्ट्रपति भवन के संस्थागत संबंध मंत्रालय के कार्यकारी सचिव मार्सेलो कोस्टा, और प्रेस कार्यालय के विशेष सलाहकार मार्को कोनोपाकी जैसे महत्वपूर्ण अधिकारियों ने भाषण दिए। इस कार्यक्रम में ब्राजील के लगभग 120 राजनीतिक, व्यावसायिक, शैक्षणिक और मीडिया जगत के मेहमानों ने भाग लिया।

अपने वीडियो भाषण में, सीएमजी के महानिदेशक शन हाइश्योंग ने कहा कि चीन में आयोजित एनपीसी और सीपीपीसीसी के सत्रों में, राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने उच्च स्तरीय खुलेपन को बढ़ाने, वैश्विक बाजारों की व्यापक खोज करने तथा अंतरराष्ट्रीय आर्थिक चक्र के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया। यह चीन के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है कि देश के खुलेपन के द्वार भविष्य में और भी व्यापक रूप से खुलते रहेंगे।

ब्राजील के चीनी राजदूत जू छिंगछाओ ने कहा कि 15वीं पंचवर्षीय योजना चीन के विकास के लिए एक नया खाका है, जो सहयोग के लिए नए दृष्टिकोण को दर्शाती है। जैसे-जैसे चीन का विशाल बाजार विस्तार कर रहा है, यह ब्राजील समेत दुनिया के अन्य देशों के लिए सहयोग के नए अवसर प्रदान करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

चाइना इन स्प्रिंग संवाद का उद्देश्य क्या है?
इस संवाद का उद्देश्य चीन के विकास और वैश्विक अवसरों पर चर्चा करना है।
इस कार्यक्रम में कौन-कौन से प्रमुख नेता शामिल हुए?
इस कार्यक्रम में सीपीसी के उप मंत्री, ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्री और कई अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी शामिल हुए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले