18 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने राज्य परिषद की 11वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने राज्य परिषद की 11वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की

सारांश

बीजिंग में चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने राज्य परिषद की 11वीं पूर्ण बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इसमें सीपीसी महासचिव शी चिनफिंग के भाषणों के प्रभाव पर ध्यान केंद्रित किया गया। जानें इस बैठक के प्रमुख कार्यों के बारे में।

मुख्य बातें

ली छ्यांग की अध्यक्षता में राज्य परिषद की 11वीं पूर्ण बैठक हुई।
बैठक में सीपीसी महासचिव शी चिनफिंग के भाषणों पर चर्चा की गई।
2026 के लिए प्रमुख कार्यों को लागू करने की योजना बनाई गई।
15वीं पंचवर्षीय योजना का प्रारंभ इस वर्ष से होगा।
सीपीसी केंद्रीय समिति की एकीकृत व्यवस्था का पालन करने पर जोर दिया गया।

बीजिंग, १७ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने राज्य परिषद की 11वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (एनपीसी और सीपीपीसीसी) के सत्रों के दौरान सीपीसी महासचिव शी चिनफिंग द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण भाषणों और उनकी भावना के अध्ययन एवं कार्यान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया गया। साथ ही 2026 के लिए राज्य परिषद के प्रमुख कार्यों को लागू करने की योजना बनाई गई।

ली छ्यांग ने बताया कि एनपीसी और सीपीसीसी के दौरान महासचिव शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण भाषण ने, एक समग्र दृष्टिकोण से, चीन के विकास से संबंधित कई प्रमुख मुद्दों पर गहराई से चर्चा की और कार्य व्यवस्थाएं कीं, जो अत्यधिक रणनीतिक और लक्षित हैं।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष से 15वीं पंचवर्षीय योजना का प्रारंभ हो रहा है। जटिल और चुनौतीपूर्ण बाहरी वातावरण तथा सुधार, विकास और स्थिरता के कठिन कार्यों का सामना करते हुए, राज्य परिषद और उसके विभागों को एक रणनीतिक दृष्टिकोण बनाए रखना चाहिए और अधिक सक्रिय उपाय करने चाहिए।

इसके साथ ही, ली छ्यांग ने यह भी कहा कि सीपीसी केंद्रीय समिति की एकीकृत व्यवस्था के अनुसार, चीन को शासन उपलब्धियों के सही दृष्टिकोण को स्थापित करने और उसका अभ्यास करने के संबंध में गंभीरता से अध्ययन और शिक्षा प्रदान करनी चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

जो चीन के विकास के लिए रणनीतिक हैं। यह बैठक न केवल राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह भविष्य की नीति निर्माण में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
RashtraPress
18 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

राज्य परिषद की 11वीं पूर्ण बैठक का मुख्य उद्देश्य क्या था?
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सीपीसी महासचिव शी चिनफिंग के भाषणों के अध्ययन और कार्यान्वयन के साथ-साथ 2026 के लिए राज्य परिषद के प्रमुख कार्यों को लागू करने की योजना बनाना था।
ली छ्यांग ने बैठक में किस योजना का उल्लेख किया?
ली छ्यांग ने 15वीं पंचवर्षीय योजना का उल्लेख किया, जिसका प्रारंभ इस वर्ष से हो रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले