बैंकॉक में 'चाइना इन स्प्रिंग' वैश्विक संवाद: थाईलैंड का विशेष सत्र
सारांश
Key Takeaways
- बैंकॉक में 'चाइना इन स्प्रिंग' संवाद का आयोजन
- 200 से अधिक अतिथियों की भागीदारी
- चीन की विकास योजनाओं पर चर्चा
- सीएमजी द्वारा वैश्विक अवसरों का साझा करना
- थाईलैंड और चीन के बीच मजबूत संबंध
बीजिंग, 21 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। स्थानीय समय के अनुसार 20 मार्च को बैंकॉक, थाईलैंड में 'चाइना इन स्प्रिंग: चीन का विकास और वैश्विक अवसर' विषय पर एक वैश्विक संवाद आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा संचालित किया गया। सीपीसी केंद्रीय समिति के प्रचार विभाग के उप मंत्री और सीएमजी के महानिदेशक शन हाइश्योंग ने इस अवसर पर एक वीडियो के माध्यम से अपनी बात रखी।
इस कार्यक्रम में थाईलैंड में चीनी राजदूत च्यांग च्येनवेई, थाईलैंड की सीनेट की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष नीला युवधी और थाईलैंड के पूर्व उप प्रधानमंत्री फिनिज जारुसोम्बत जैसे प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया और अपने विचार साझा किए। चीन और थाईलैंड के राजनीतिक, व्यापारिक, शैक्षणिक और मीडिया क्षेत्रों से 200 से अधिक अतिथि इस संवाद में शामिल हुए।
सीएमजी के महानिदेशक शन हाइश्योंग ने अपने वीडियो संबोधन में कहा कि, विश्व के सबसे बड़े और विविध अंतरराष्ट्रीय मीडिया समूह के रूप में, सीएमजी एकीकृत मीडिया संचार, तकनीकी नवाचार और मीडिया संसाधनों का उपयोग करके चीनी आधुनिकीकरण की सफलताओं को वैश्विक स्तर पर साझा करने और मानव सभ्यता की एक नई तस्वीर प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)