27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा स्टार प्रचारक बताया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा स्टार प्रचारक बताया?

सारांश

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी ने बेगूसराय में जनसभा को संबोधित किया। जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने उन्हें सबसे बड़ा स्टार प्रचारक बताया। क्या यह चुनाव बिहार के लिए ऐतिहासिक होगा? जानें इस लेख में।

मुख्य बातें

पीएम मोदी का बेगूसराय दौरा एनडीए कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा स्टार प्रचारक बताया।
बिहार में चुनाव नीतीश कुमार और पीएम मोदी के नाम पर लड़ा जा रहा है।
बेगूसराय में प्रधानमंत्री का आशीर्वाद महत्वपूर्ण है।
बिहार में एनडीए सरकार बनने का संदेश दिया गया।

बेगूसराय, २४ अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी मुहिम की शुरुआत की। पीएम मोदी का पहला ठिकाना समस्तीपुर रहा, जहाँ उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद, पीएम मोदी ने बिहार के बेगूसराय में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उनके इस दौरे ने एनडीए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया है।

जनसभा में उमड़ी भीड़ और उत्साह को देखकर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा स्टार प्रचारक करार दिया।

राष्ट्र प्रेस से बातचीत में जदयू सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे सबसे बड़े स्टार प्रचारक हैं, इसमें कोई संदेह नहीं है। बिहार में पूरा चुनाव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी के नाम पर लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और पीएम मोदी के अलावा चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा भी चुनावी अभियान के प्रमुख चेहरे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि पीएम मोदी बिहार आते हैं और हमें प्रेरित करते हैं।

बेगूसराय में पीएम की रैली पर एमएलसी सर्वेश सिंह ने कहा है कि बेगूसराय की धरती को प्रधानमंत्री का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है। यह प्रधानमंत्री की कृपा और इस क्षेत्र के भाग्य का संयोग है कि वह नियमित रूप से यहाँ आते हैं। हाल ही में सिमरिया घाट पर छह लेन के पुल का उद्घाटन हुआ है और सिमरिया धाम का भी विकास किया गया है। हम वास्तव में सौभाग्यशाली हैं कि पीएम मोदी नियमित रूप से बेगूसराय आते हैं और विकास की बड़ी सौगातें लेकर आते हैं।

बता दें कि पीएम मोदी ने बेगूसराय की धरती से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज बेगूसराय की धरती एक नए उत्साह से भरी हुई है। यहाँ युवाओं में जोश है और बहनों और बेटियों का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। यह सिर्फ जनसभा नहीं है, यह बिहार के सपनों और नए संकल्पों का मेला है। इस जनसभा का पूरे बिहार को संदेश है कि एक बार फिर बिहार में बनेगी एनडीए सरकार।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह स्पष्ट है कि बिहार विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी की भूमिका महत्वपूर्ण है। उनके नेतृत्व में एनडीए का प्रचार और जदयू सांसदों का समर्थन यह दर्शाता है कि राज्य में राजनीतिक परिदृश्य में बदलाव की संभावना है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

पीएम मोदी ने बेगूसराय में क्या कहा?
पीएम मोदी ने कहा कि बेगूसराय की धरती एक नए उत्साह से भरी हुई है और यहाँ युवाओं का जोश देखने को मिल रहा है।
जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने पीएम मोदी के बारे में क्या कहा?
जदयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा स्टार प्रचारक कहा।
समस्तीपुर में पीएम मोदी ने किसको श्रद्धांजलि दी?
पीएम मोदी ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि दी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 7 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले