30 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या जेसिका अल्बा ने लंदन ट्रिप पर गोलगप्पे खाए?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या जेसिका अल्बा ने लंदन ट्रिप पर गोलगप्पे खाए?

सारांश

हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री जेसिका अल्बा ने लंदन यात्रा के दौरान देसी गोलगप्पों का स्वाद लिया। उनकी साझा की गई तस्वीरें न केवल उनके अनुभव को दर्शाती हैं, बल्कि यह भी कि कैसे उन्होंने अपने बच्चे के साथ खूबसूरत यादें बनाई। आइए जानते हैं जेसिका की इस यात्रा के बारे में।

मुख्य बातें

जेसिका अल्बा ने लंदन यात्रा के दौरान गोलगप्पे खाए।
उन्होंने अपनी बेटी के साथ खूबसूरत यादें बनाई।
जेसिका का करियर 13 साल की उम्र में शुरू हुआ।
उनकी प्रसिद्ध फिल्म 'हनी' है।
वह हाल ही में 'ट्रिगर वार्निंग' में नजर आईं।

मुंबई, 19 जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। हॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री जेसिका अल्बा ने अपनी लंदन यात्रा के दौरान देसी गोलगप्पों का आनंद लिया। उन्होंने बड़े चाव से तीखे-चटपटे गोलगप्पे चखे।

जेसिका अल्बा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं, जिन्हें उन्होंने 'फॉरएवर मेमोरीज' का टैग दिया। इन तस्वीरों में उन्होंने अपनी बेटी ऑनर के साथ छुट्टियों की कुछ झलकियां प्रदर्शित कीं। इसके साथ ही, उन्होंने उन स्वादिष्ट व्यंजनों की तस्वीरें भी साझा कीं जो उन्होंने यात्रा के दौरान बड़े आनंद से खाए।

इन तस्वीरों में फैंस का ध्यान जिमखाना लंदन रेस्टोरेंट की एक तस्वीर ने खींचा। इस तस्वीर में जेसिका अल्बा गोलगप्पे में काले चने भरते नजर आ रही थीं। तस्वीर के पास में और भी कई मसाले रखे हुए थे।

जेसिका ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, "मेरी प्यारी बेटी के साथ सुंदर यादें।"

जेसिका और उनकी बेटी विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दिन लंदन गई थीं। इस मौके पर दोनों ने मैचिंग फ्लोरल प्रिंट आउटफिट पहना था। जेसिका ने नीले और सफेद रंग की लो नेकलाइन वाली ड्रेस पहन रखी थी, जबकि उनकी बेटी ने लाल और नीले रंग का आउटफिट पहना था।

जेसिका अल्बा ने 13 साल की उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उनकी पहली फिल्म 'कैंप नोव्हेयर' थी। इसके बाद उन्होंने टीवी शो 'द सीक्रेट वर्ल्ड ऑफ एलेक्स मैक' में भी काम किया।

19 साल की उम्र में वह टीवी सीरीज 'डार्क एंजेल' में मुख्य अभिनेत्री बनीं और एक अलग पहचान बनाई। इसके लिए उन्हें गोल्डन ग्लोब का नॉमिनेशन प्राप्त हुआ।

फिल्म इंडस्ट्री में जेसिका ने फिल्म 'हनी' के जरिए पहली बड़ी सफलता पाई। इसके बाद उन्होंने 'फैंटास्टिक फोर', 'फैंटास्टिक फोर: राइज ऑफ द सिल्वर सर्फर', 'गुड लक चक', 'द आई', 'वैलेंटाइन डे', 'लिटिल फॉकर्स', और 'मैकेनिक: रिसर्जेक्शन' जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया।

जेसिका ने हाल ही में एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ट्रिगर वार्निंग' में अभिनय किया, जिसमें उन्होंने एक स्पेशल फोर्सेज ऑफिसर का किरदार निभाया था, जो अपने पिता के निधन के बाद उनके बार को संभालती है। इस दौरान उसका सामना अपने शहर के सबसे खतरनाक गैंग से होता है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह कहना अनुचित नहीं होगा कि जेसिका अल्बा की लंदन यात्रा न केवल उनके व्यक्तिगत अनुभवों को दर्शाती है, बल्कि यह भी कि वे अपने परिवार के साथ खूबसूरत यादें बनाने में कितनी रुचि रखती हैं। यह हमें यह दर्शाता है कि भले ही हम कितने भी प्रसिद्ध हों, पारिवारिक बंधन हमेशा महत्वपूर्ण होते हैं।
RashtraPress
30 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जेसिका अल्बा ने लंदन में क्या खाया?
जेसिका अल्बा ने लंदन में देसी गोलगप्पे खाए।
जेसिका अल्बा की बेटी का नाम क्या है?
जेसिका अल्बा की बेटी का नाम ऑनर है।
जेसिका अल्बा ने अपने करियर की शुरुआत कब की थी?
जेसिका अल्बा ने 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी।
जेसिका अल्बा की प्रसिद्ध फिल्म कौन सी है?
जेसिका की प्रसिद्ध फिल्म 'हनी' है।
जेसिका अल्बा ने हाल ही में कौन सी फिल्म की है?
जेसिका ने हाल ही में 'ट्रिगर वार्निंग' फिल्म की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले