28 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में पत्थर से वार कर दो की हत्या हुई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में पत्थर से वार कर दो की हत्या हुई?

सारांश

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में हाल ही में पत्थर से वार कर दो हत्या की घटनाएँ सामने आई हैं। पहली घटना में एक महिला का शव झाड़ियों में पाया गया जबकि दूसरी घटना में एक पुरुष की हत्या विवाद के दौरान हुई। पुलिस इन घटनाओं की जांच कर रही है।

मुख्य बातें

पश्चिमी सिंहभूम में दो हत्या की घटनाएँ हुई हैं।
एक महिला का शव जंगल में मिला।
दूसरी हत्या विवाद के दौरान हुई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संवेदनशीलता और सुरक्षा की आवश्यकता।

चाईबासा, 20 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में पिछले 12 घंटे में पत्थर से वार कर हत्या की दो घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है।

पहली घटना टोकलो थाना क्षेत्र के किमिरदा गांव की है। शनिवार की सुबह कुछ ग्रामीण रोज की तरह लकड़ी चुनने जंगल में गए थे। तभी उनकी नजर झाड़ियों में पड़े एक महिला के शव पर पड़ी। पुलिस को सूचित किया गया और शव को बरामद किया गया।

महिला के सिर पर बड़े पत्थर से हमला किया गया था। उसके चेहरे को इतनी बुरी तरह कुचला गया था कि पहचानना मुश्किल हो रहा था। मृतका की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जा रही है। उसके पहनावे से यह भी संकेत मिलता है कि वह विवाहित हो सकती है।

टोकलो थाना प्रभारी परमेश्वर उरांव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या की घटना एक-दो दिन पहले हुई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस महिला की पहचान के प्रयास कर रही है और हत्या के कारणों की भी जांच कर रही है।

दूसरी घटना चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उलीहातु गांव की है। शुक्रवार की शाम मनसा पूजा विसर्जन जुलूस के बाद, 45 वर्षीय विष्णु भौंज और उसका साथी सचिन बिरूली शराब पीकर बाइक से लौट रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। गुस्से में सचिन ने पास पड़े एक बड़े पत्थर को उठाया और विष्णु पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण विष्णु सड़क पर लहूलुहान हो गया। ग्रामीणों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और वारदात के बाद आरोपी सचिन बिरूली को गिरफ्तार कर लिया।

संपादकीय दृष्टिकोण

ताकि दोषियों को सजा मिल सके और समाज में सुरक्षा का वातावरण बना रहे। हमें सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होना होगा।
RashtraPress
28 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या हत्या की घटनाएँ आम हैं?
हाल के वर्षों में, कुछ क्षेत्रों में हत्या की घटनाएँ बढ़ी हैं, जिससे समाज में चिंता बढ़ी है।
पुलिस इन मामलों की जांच कैसे करती है?
पुलिस प्राथमिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजती है और साक्ष्यों की छानबीन करती है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 5 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले