क्यों शाहिद कपूर ने ठुकराए कई बड़े फ़िल्म ऑफर? जानें लिस्ट में कौन-कौन सी फ़िल्में हैं

Click to start listening
क्यों शाहिद कपूर ने ठुकराए कई बड़े फ़िल्म ऑफर? जानें लिस्ट में कौन-कौन सी फ़िल्में हैं

सारांश

शाहिद कपूर, जो अपनी अदाकारी और डांस के लिए प्रसिद्ध हैं, ने कई हिट फ़िल्मों के ऑफर ठुकराए हैं। आइए जानते हैं उन फ़िल्मों के बारे में जो उन्होंने मना की और बाद में सुपरहिट साबित हुईं।

Key Takeaways

  • शाहिद कपूर ने कई हिट फ़िल्मों के ऑफर ठुकराए।
  • इन फ़िल्मों में 'रॉकस्टार' और 'रांझणा' शामिल हैं।
  • शाहिद की हालिया फ़िल्म 'ओ रोमियो' को दर्शकों का प्यार मिल रहा है।
  • व्यस्तता और स्क्रिप्ट के कारण फ़िल्में ठुकराई गईं।
  • इन फ़िल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता पाई।

मुंबई, 25 फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता शाहिद कपूर न केवल अपनी शानदार एक्टिंग, बल्कि कला और स्टाइलिश अंदाज से दर्शकों का दिल जीतते हैं। ये विशेषताएँ उनकी हर फ़िल्म में झलकती हैं। पंकज कपूर के पुत्र ने फ़िल्म इंडस्ट्री को कई सफल फ़िल्में दी हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि उन्होंने कई हिट फ़िल्मों के ऑफर ठुकरा दिए, जो बाद में सुपरहिट साबित हुईं।

शाहिद कपूर द्वारा ठुकराई गई फ़िल्मों की लिस्ट में इम्तियाज अली की 'रॉकस्टार', 'रंग दे बसंती' और 'रांझणा' शामिल हैं। उन्होंने व्यस्तता, स्क्रिप्ट या अन्य कारणों के चलते ये प्रोजेक्ट्स छोड़ दिए। आज शाहिद अपने जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। उनकी हालिया फ़िल्म 'ओ रोमियो' को दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है।

'रंग दे बसंती' साल 2006 में आई थी, जिसे राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने निर्देशित किया था। यह फ़िल्म पहले शाहिद को ऑफर हुई थी, लेकिन शूटिंग की व्यस्तता के कारण उन्होंने मना कर दिया। बाद में आमिर खान ने लीड रोल निभाया। फ़िल्म में आमिर खान, आर. माधवन, सोहा अली खान, और सिद्धार्थ के साथ कुणाल कपूर और शरमन जोशी जैसे सितारे शामिल हैं। यह बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक और सुपरहिट फ़िल्मों में से एक बन गई।

'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा', जो 2011 में रिलीज हुई, का निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। यह फ़िल्म दोस्ती और जीवन की खूबसूरती को दर्शाती है। शाहिद को यह फ़िल्म भी ऑफर हुई थी, लेकिन अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्तता के कारण उन्होंने ठुकरा दिया। फ़िल्म में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल ने लीड रोल निभाए। यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और आज भी दर्शकों की पसंदीदा है।

इम्तियाज अली की म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा 'रॉकस्टार' भी 2011 में आई थी। यह फ़िल्म पहले शाहिद को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने 'जब वी मेट' को चुन लिया था। बाद में रणबीर कपूर ने लीड रोल निभाया। नरगिस फाखरी भी मुख्य भूमिका में हैं। फ़िल्म ने रणबीर को स्टार बना दिया और आज भी इसे क्लासिक माना जाता है।

सुशांत सिंह राजपूत और परिणीति चोपड़ा की 'शुद्ध देसी रोमांस' फ़िल्म 2013 में आई थी। यह रोमांटिक ड्रामा पहले शाहिद को ऑफर की गई, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। सुशांत सिंह राजपूत ने लीड रोल लिया।

आनंद एल. राय की इंटेंस लव स्टोरी 'रांझणा' भी 2013 में सिनेमाघरों में आई। इस फ़िल्म के साथ धनुष ने बॉलीवुड में कदम रखा था। लेकिन पहले शाहिद को यह फ़िल्म भी ऑफर की गई, लेकिन व्यस्तता के कारण उन्होंने रिजेक्ट कर दिया। सोनम कपूर और अभय डोल भी लीड में हैं। यह फ़िल्म दर्शकों की फेवरेट बन गई और ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

इसके अलावा, सिद्धार्थ आनंद की 'बैंग बैंग', पुनीत मल्होत्रा की 'गोरी तेरे प्यार में', 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा', 'बेशर्म' जैसी फ़िल्में भी पहले शाहिद को ऑफर हुई थीं। उन्होंने इन सभी को मना कर दिया।

Point of View

जो बाद में सुपरहिट साबित हुईं। यह एक विचारणीय विषय है कि क्या इन फ़िल्मों को करने से उनके करियर में और भी उछाल आता।
NationPress
27/02/2026

Frequently Asked Questions

शाहिद कपूर ने किन-किन फ़िल्मों के ऑफर ठुकराए?
शाहिद कपूर ने 'रॉकस्टार', 'रंग दे बसंती', 'रांझणा' और 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' जैसी फ़िल्मों के ऑफर ठुकराए हैं।
क्यों शाहिद कपूर ने इन फ़िल्मों को ठुकराया?
शाहिद ने व्यस्तता, स्क्रिप्ट या अन्य कारणों से इन फ़िल्मों को ठुकराया।
क्या ये फ़िल्में सफल हुईं?
हाँ, इन फ़िल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत सफलता हासिल की।
शाहिद कपूर की हालिया फ़िल्म कौन सी है?
'ओ रोमियो' उनकी हालिया रिलीज़ फ़िल्म है जो दर्शकों द्वारा पसंद की जा रही है।
शाहिद कपूर का जन्मदिन कब है?
शाहिद कपूर का जन्मदिन 25 फरवरी को होता है।
Nation Press