26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या कानपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बंद कमरे में चार शव मिलने की घटना हैरान करने वाली है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या कानपुर इंडस्ट्रियल एरिया में बंद कमरे में चार शव मिलने की घटना हैरान करने वाली है?

सारांश

कानपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में चार युवकों की रहस्यमय मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया है। क्या यह एक हादसा है या कुछ और? जानिए पूरी जानकारी इस चौंकाने वाली घटना के बारे में।

मुख्य बातें

कानपुर के इंडस्ट्रियल एरिया में चार युवकों की रहस्यमय मौत हुई।
कमरा बंद था, जिससे संभावित दम घुटने का संकेत मिलता है।
पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही हैं।
घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है।
जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मुख्य कारण का पता चलेगा।

कानपुर, 20 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में गुरुवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक कमरे में चार युवकों की मौत हो गई। सुबह जब दरवाजा खोला गया तो चारों के शव कमरे में पड़े मिले, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच तेज कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पनकी के इंडस्ट्रियल एरिया में डी-58, साइड नंबर-2 स्थित एक ऑयल सीड्स कंपनी के कमरे में चार युवकों की मौत हुई है। सभी युवक रात में वहीं सोए थे और सुबह उनके शव कमरे में मिले। मृतकों की पहचान अमित वर्मा (32), संजू सिंह (22), राहुल सिंह (23), और दौड़ अंसारी (28) के रूप में हुई है। ये सभी देवरिया जिले के ग्राम तौकलपुर के निवासी थे।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जिस कमरे में चारों का शव मिला, वह बंद था। कमरे में एक तसले में जलता हुआ कोयला भी पाया गया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम का मानना है कि यह शायद दम घुटने की वजह से हुआ है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता चलेगा।

फोरेंसिक टीम ने मौके पर पूरी जांच की और साक्ष्य जुटाए। कमरे को सील कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि यह मामला दम घुटने का लग रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

घटना की जानकारी फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले लोग और आसपास के निवासी दहशत में हैं। पुलिस-प्रशासन ने तुरंत अतिरिक्त बल तैनात करके सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कानपुर में चार युवकों की मौत का कारण क्या है?
प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह घटना दम घुटने के कारण हो सकती है।
क्या पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है?
हाँ, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच तेज कर दी है।
क्या कमरे में कोई साक्ष्य मिला है?
हाँ, कमरे में जलता हुआ कोयला पाया गया है, जो हादसे का संकेत दे सकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 5 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले