2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

रांची में युवक के शव की खोज, हत्या की आशंका के बीच जांच जारी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
रांची में युवक के शव की खोज, हत्या की आशंका के बीच जांच जारी

सारांश

रांची में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्या यह हत्या का मामला है?

मुख्य बातें

शव की खोज ने इलाके में हलचल मचा दी।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा।
पुलिस संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर रही है।

रांची, 19 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। झारखंड की राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में रविवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह शव मिलिट्री डेयरी फार्म के मैदान में पड़ा हुआ था।

युवक की मृत्यु के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मृतक की पहचान रांची के कैलाश नगर निवासी जितेंद्र तिवारी के पुत्र अभिजीत तिवारी के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार की सुबह जब वे मिलिट्री डेयरी फार्म के पास से गुजर रहे थे, तब उनकी नजर मैदान में पड़े एक युवक के शव पर पड़ी।

ग्रामीणों ने फौरन इसकी सूचना टाटीसिल्वे थाना पुलिस को दी। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया है। घटनास्थल के हालात को देखते हुए स्थानीय लोगों ने युवक की हत्या की आशंका व्यक्त की है। मृतक के शरीर पर कई जख्मों के निशान पाए गए हैं।

हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक की हत्या कहीं और कर के शव को यहां फेंका गया है या यह वारदात इसी स्थान पर हुई है। शव की पहचान होने के बाद पुलिस मृतक के पिता और परिजनों से उसकी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

यह भी देखा जा रहा है कि युवक की किसी से कोई रंजिश तो नहीं थी। इस बीच, पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और दावा किया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

जहां एक युवक का शव मिलने से स्थानीय समुदाय में भय और चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है। यह आवश्यक है कि हम सभी मामलों की गहराई में जाकर न्याय की मांग करें।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

युवक का शव कहाँ मिला?
युवक का शव रांची के टाटीसिल्वे स्थित मिलिट्री डेयरी फार्म के मैदान में मिला।
मृतक की पहचान क्या है?
मृतक की पहचान जितेंद्र तिवारी के पुत्र अभिजीत तिवारी के रूप में हुई है।
पुलिस क्या कर रही है?
पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शव की पहचान कैसे हुई?
शव की पहचान मृतक के परिजनों से जानकारी जुटाकर की गई।
क्या हत्या की आशंका है?
स्थानीय लोगों ने शव के जख्मों के निशानों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले