क्या उत्तराखंड के कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती 15 जनवरी से शुरू होने जा रही है?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या उत्तराखंड के कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती 15 जनवरी से शुरू होने जा रही है?

सारांश

उत्तराखंड के कोटद्वार में अग्निवीर भर्ती की तैयारी जोरों पर है। 15 जनवरी 2026 से गब्बर सिंह कैंप में होने वाली इस भर्ती को लेकर प्रशासन और सेना की बैठक में सभी महत्वपूर्ण इंतजामों पर चर्चा की गई। जानें इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले योग्य उम्मीदवारों के बारे में।

मुख्य बातें

अग्निवीर भर्ती 15 जनवरी 2026 से होगी।
गब्बर सिंह कैंप में भर्ती प्रक्रिया संचालित होगी।
सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
सात जिलों के उम्मीदवार पात्र होंगे।
बैठक में सभी विभागों की जिम्मेदारियां तय की गईं।

कोटद्वार, 24 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तराखंड के कोटद्वार में आगामी अग्निवीर भर्ती की तैयारियां तेज हो गई हैं। पौड़ी गढ़वाल जनपद के अंतर्गत गढ़वाल राइफल्स लैंसडाउन सेना भर्ती कार्यालय द्वारा यह भर्ती 15 जनवरी 2026 से कोटद्वार के गब्बर सिंह कैंप में संपन्न की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए आज कोटद्वार नगर निगम के सभागार में सेना अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में भर्ती से संबंधित व्यवस्थाओं और आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें विद्युत विभाग, जल संस्थान, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जा सकें।

सूत्रों के अनुसार, इस भर्ती में वे अभ्यर्थी भाग लेंगे, जिन्होंने अग्निवीर भर्ती के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम यानी सीईई 2025 उत्तीर्ण कर लिया है। यह भर्ती सेना भर्ती कार्यालय लैंसडाउन के अंतर्गत आने वाले गढ़वाल क्षेत्र के सात जिलों के योग्य उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी। इनमें चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, देहरादून और हरिद्वार जिले शामिल हैं। इन जिलों से बड़ी संख्या में युवाओं के भर्ती में भाग लेने की संभावना है।

इस अवसर पर कोटद्वार के प्रभारी उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान ने बताया कि जनवरी में प्रस्तावित अग्निवीर भर्ती को लेकर आज की बैठक में सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई है। संबंधित विभागों को उनकी जिम्मेदारियों का आवंटन कर दिया गया है और उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे समय-समय पर अपनी प्रगति की रिपोर्ट प्रशासन को उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की पूरी कोशिश रहेगी कि भर्ती प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो।

बताया गया कि यह अग्निवीर भर्ती जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क या एसकेटी, अग्निवीर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेडमैन पदों के लिए आयोजित की जाएगी। प्रशासन और सेना के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि भर्ती स्थल पर सुरक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

संपादकीय दृष्टिकोण

जो राष्ट्र की सेवा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
RashtraPress
16 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अग्निवीर भर्ती कब होगी?
अग्निवीर भर्ती 15 जनवरी 2026 से कोटद्वार में शुरू होगी।
इस भर्ती में कौन भाग ले सकता है?
वे अभ्यर्थी जो अग्निवीर भर्ती के लिए कॉमन एंट्रेंस एग्जाम यानी सीईई 2025 उत्तीर्ण कर चुके हैं।
भर्ती स्थल की व्यवस्थाएं क्या होंगी?
भर्ती स्थल पर सुरक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और साफ-सफाई की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।
इस भर्ती में कितने जिलों के उम्मीदवार शामिल होंगे?
इस भर्ती में गढ़वाल क्षेत्र के सात जिलों के उम्मीदवार शामिल होंगे।
क्या इस भर्ती के लिए कोई तैयारी करनी होगी?
हाँ, योग्य अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी पूरी करनी होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 सप्ताह पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 5 महीने पहले
  6. 5 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले