क्या इतना <b>स्टाइल</b> कहां से लाती हो? ब्लैक लुक में <b>अक्षरा सिंह</b> को देख फैंस ने पूछे सवाल
सारांश
मुख्य बातें
मुंबई, 1 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। भोजपुरी सिनेमा की प्रतिष्ठित अदाकारा अक्षरा सिंह हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। चाहे उनका नया गाना हो या सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरें, उनके फैंस की नज़रें हमेशा उन पर बनी रहती हैं। हाल ही में, अक्षरा ने इंस्टाग्राम पर कुछ नई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका स्टाइल कुछ अलग और बहुत प्रभावशाली नजर आ रहा है।
इन तस्वीरों में अक्षरा को एक फैशनेबल ब्लैक टॉप पहने हुए देखा जा सकता है, जिसके ऊपर उन्होंने एक ब्लैक जैकेट डाला हुआ है।
इसके साथ, वे प्रिंटेड शॉर्ट स्कर्ट और स्ट्राइप्ड स्टॉकिंग्स में दिख रही हैं। उनके हाथ में एक ग्लास है और उनका चेहरा शांत और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जगुआर'।
अक्षरा की इस पोस्ट पर उनके फॉलोअर्स ने जमकर कमेंट्स किए हैं, और हर कोई अपनी तरह से प्यार जता रहा है। कोई उन्हें 'फायर' बता रहा है, तो कोई उन्हें 'क्वीन' कहकर संबोधित कर रहा है।
एक प्रशंसक ने लिखा, "जगुआर तो आप खुद हैं। आपकी चाल में शेरनी वाला स्वैग है।"
दूसरे प्रशंसक ने लिखा, "इतना स्टाइल कहां से लाती हो? हर फोटो में कमाल लगती हो।"
अन्य प्रशंसकों ने लिखा, "आपका कॉन्फिडेंस ही आपको सबसे अलग बनाता है।"
आपको बता दें कि इससे पहले, अक्षरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने फैंस का धन्यवाद करते हुए कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें वे साड़ी में मंदिर परिसर में खड़ी नजर आई थीं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा था, ''जन्मदिन सफल रहा महादेव के स्पर्श से... बहुत-बहुत आभार आप सबका, जिन्होंने अपना समय निकाल कर मुझे याद किया और अपना प्यार दिया। आप नहीं तो मैं कुछ नहीं।''