26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या बीएमसी में आएगा परिवर्तन, मुंबई को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा अपर्णा यादव?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या बीएमसी में आएगा परिवर्तन, मुंबई को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा अपर्णा यादव?

सारांश

क्या बीएमसी चुनावों में भाजपा अपनी ताकत को साबित कर पाएगी? अपर्णा यादव के विचारों पर गौर करें, जिन्होंने मुंबई में एक जनसभा में महायुति के भविष्य पर चर्चा की। क्या मुंबई नई ऊंचाइयों को छू पाएगा?

मुख्य बातें

भाजपा ने बीएमसी चुनावों में पूरी ताकत झोंकी है।
महायुति का गठन विकास और प्रगति के लिए है।
15 जनवरी को चुनाव नतीजे घोषित होंगे।
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने विकास कार्यों को गति दी है।

मुंबई, 11 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। बीएमसी चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। यूपी, दिल्ली समेत अन्य राज्यों से भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री और सांसद भाजपा उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए मुंबई पहुंच रहे हैं।

रविवार को उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव मुंबई आईं और उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र में पीएम मोदी और महाराष्ट्र में सीएम देवेंद्र फडणवीस की सरकार है। यदि बीएमसी में भी महायुति बनेगी तो यह मुंबई को नई बुलंदियों तक पहुंचाने की क्षमता रखेगी।

बीएमसी चुनावों पर मीडिया से बात करते हुए अपर्णा यादव ने कहा कि मैं कहना चाहूंगी कि भाजपा का कमल, शिंदे की पार्टी का धनुष-बाण और आरपीआई का चक्र मिलकर महायुति बनाते हैं, जिसे आप 15 जनवरी को चुनाव नतीजे घोषित होने पर भारी बहुमत से जीतते हुए देखेंगे। यह पूरा बीएमसी और महाराष्ट्र चुनाव विकास और प्रगति के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है।

उन्होंने सीएम देवेंद्र फडणवीस की प्रशंसा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने विकास के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया है। मेट्रो के कार्य को तीव्र गति दी गई है। उनके ऊपर माताओं-बहनों का अटूट आशीर्वाद है। पीएम मोदी के नेतृत्व में सीएम देवेंद्र फडणवीस तेजी से विकास कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महायुति का बीएमसी चुनाव को लेकर घोषणापत्र स्पष्ट है कि हर वार्ड में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। पानी, बिजली, बेहतर सड़कें, सेफ सिटी मुंबई बनाना है, बेटियों के लिए शिक्षा और नौकरी मिलेगी। सुरक्षा को प्रमुखता दी जाएगी, उत्तर भारत से आने वाले लोगों से कोई भेदभाव नहीं होगा। यहां ट्रिपल इंजन की सरकार मुंबई को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

उन्होंने दावा किया कि बीएमसी चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत हासिल होगी। हमारे लिए चुनाव में सिर्फ विकास का मुद्दा है।

संपादकीय दृष्टिकोण

विकास के मुद्दों पर जोर दे रहा है। अपर्णा यादव का यह बयान इस बात का संकेत है कि भाजपा अपनी ताकत को साबित करने की कोशिश कर रही है। यह चुनाव विकास और प्रगति के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ हो सकता है।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बीएमसी चुनाव कब होंगे?
बीएमसी चुनावों के नतीजे 15 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।
महायुति का उद्देश्य क्या है?
महायुति का उद्देश्य मुंबई में विकास और प्रगति को बढ़ावा देना है।
अपर्णा यादव का क्या कहना है?
अपर्णा यादव का कहना है कि महायुति की जीत से मुंबई में विकास की नई दिशा मिलेगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 6 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले