26 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या निकाय चुनाव के बाद बीएमसी चुनाव में महायुति जीत के लिए तैयार है: तुहिन सिन्हा?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या निकाय चुनाव के बाद बीएमसी चुनाव में महायुति जीत के लिए तैयार है: तुहिन सिन्हा?

सारांश

भाजपा नेता तुहिन सिन्हा ने निकाय चुनावों में महायुति की सफलता पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बीएमसी चुनाव में भी महायुति की जीत की पूरी तैयारी है। देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में विकास कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

मुख्य बातें

महायुति ने 288 में से 207 सीटें जीतीं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में विकास तेजी से हो रहा है।
बीएमसी चुनाव में महायुति की जीत की पूरी तैयारी है।
भ्रष्टाचार के खिलाफ महायुति की नीतियां प्रभावी हैं।
2047 तक मुंबई का लक्ष्य एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का है।

मुंबई, 22 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता तुहिन सिन्हा ने महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में महायुति की शानदार सफलता पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह केवल एक टीजर है, और बीएमसी चुनाव में भी महायुति जीत के लिए तैयार है।

उन्होंने राष्ट्र प्रेस से बातचीत में कहा कि लोकल बॉडी चुनावों के परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जहां-जहां डबल इंजन की सरकारें हैं, वहां उनके कार्यों को देखकर ट्रिपल इंजन का आना भी निश्चित है।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद और नगर पंचायत के इन चुनावों में कुल 288 सीटों में से महायुति ने 207 सीटें जीतीं, जिनमें से 117 पर भाजपा ने विजय प्राप्त की। यह तो बस एक झलक है। आने वाले बीएमसी चुनाव में महायुति को बड़ी जीत मिलने की पूर्ण तैयारी है।

तुहिन सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कुशल नेतृत्व आज पूरा महाराष्ट्र देख और स्वीकार कर रहा है। दूसरी ओर उद्धव ठाकरे केवल भाषा के नाम पर बंटवारा करना चाहते हैं। कांग्रेस के पास कोई नीति नहीं है, वह केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना चाहती है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव की यह जीत केवल एक टीजर है। बीएमसी चुनाव में भी महायुति को भारी जीत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जब शिवसेना यूबीटी के पास बीएमसी थी, तो मुंबई में केवल गड्ढे ही नजर आते थे। लेकिन, पिछले कुछ वर्षों में देवेंद्र फडणवीस के सक्षम नेतृत्व में सड़कों का तेज निर्माण हुआ है। पूरे महाराष्ट्र में मेट्रो नेटवर्क तैयार हुआ है और इसी गति से कोस्टल रोड भी भायंदर तक पहुंच रहा है।

उन्होंने कहा कि जब लोग इन कार्यों को देखते हैं तो उनमें विश्वास बनता है। यह एहसास होता है कि यूबीटी ने मुंबई को पीछे रखने का काम किया और भ्रष्टाचार करके शहर को आगे बढ़ने नहीं दिया।

तुहिन सिन्हा ने कहा कि जब हम देश की 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की बात करते हैं, तो आने वाले समय में महाराष्ट्र की एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था तो होगी ही। 2047 तक मुंबई का खुद का लक्ष्य एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का है। यदि बीएमसी में भाजपा का नेतृत्व होता है तो मुंबई इस यात्रा को बहुत जल्दी पूर्ण कर पाएगी।

संपादकीय दृष्टिकोण

वर्तमान में महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति को देखकर यह स्पष्ट है कि महायुति का विकास कार्य और भाजपा का नेतृत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। बीएमसी चुनाव में होने वाली प्रतिस्पर्धा की गहराई को समझना आवश्यक है।
RashtraPress
26 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

महायुति की जीत का क्या संकेत है?
महायुति की जीत यह दर्शाती है कि लोगों का विश्वास भाजपा सरकार की नीतियों में है।
बीएमसी चुनाव में भाजपा का क्या लक्ष्य है?
भाजपा का लक्ष्य है कि वह बीएमसी में भी बहुमत प्राप्त करे और विकास कार्यों को आगे बढ़ाए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 6 महीने पहले
  4. 6 महीने पहले
  5. 6 महीने पहले
  6. 7 महीने पहले
  7. 7 महीने पहले
  8. 7 महीने पहले