27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या सीएम योगी ने जनता दर्शन में मायरा के एडमिशन का भरोसा दिया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या सीएम योगी ने जनता दर्शन में मायरा के एडमिशन का भरोसा दिया?

सारांश

क्या सीएम योगी ने नन्हीं मायरा के स्कूल एडमिशन का किया वादा? जानिए जनता दर्शन में हुईं अनोखी मुलाकातें। सीएम ने कैसे सुनीं फरियादें और दिए समाधान के निर्देश।

मुख्य बातें

जनता दर्शन कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याएं सुनी गईं।
सीएम योगी ने त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
नन्हीं मायरा को स्कूल में प्रवेश का आश्वासन दिया गया।
अन्य बच्चों ने भी सीएम से समस्याएं साझा कीं।
सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान है।

लखनऊ, 1 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आम जनता की फरियादें सुनीं। प्रदेश भर से आए 50 से अधिक लोगों से सीएम ने न केवल संवाद किया, बल्कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री हर फरियादी के पास खुद पहुंचे, उनकी समस्याएं सुनीं और प्रार्थना पत्र अपने हाथों से लिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि निश्चिंत होकर घर जाइए, आपकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। जनता की समस्याओं का निस्तारण करना और खुशहाल उत्तर प्रदेश बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनता दर्शन के दौरान कानपुर की मासूम मायरा अपनी मां के साथ मुख्यमंत्री योगी से मिलने पहुंची। मां ने बच्ची के स्कूल में प्रवेश की फरियाद रखी। जनता दर्शन में आते ही सीएम ने मायरा की मां से पूछा कि कहां से आए हैं, कहां एडमिशन कराना है। जिसका उन्होंने उत्तर दिया। इसके बाद मायरा से मुखातिब मुख्यमंत्री ने पूछा कि स्कूल जाओगी, किस क्लास में पढ़ोगी, अभी तक तो स्कूल गई नहीं है, क्या बनोगी? मायरा ने तपाक से जवाब दिया, 'डॉक्टर।' उन्होंने अधिकारियों को बच्ची के एडमिशन का निर्देश दिया।

मीडिया से बातचीत में मायरा की मां ने कहा कि सीएम ने काफी अच्छे तरीके से हमारे परिवार की बात सुनी और एडमिशन का आश्वासन भी दिया।

यह पहली बार नहीं है, जब कोई बच्ची अपने एडमिशन को लेकर मुख्यमंत्री से मिली। इसके पहले मुरादाबाद की वाची ने माता-पिता के साथ जून में मुख्यमंत्री से 'जनता दर्शन' में मुलाकात की और एडमिशन की गुहार लगाई। बेटी के प्रवेश को लेकर महीनों से परेशान वाची के माता-पिता जब मुख्यमंत्री के पास पहुंचे तो तीन घंटे के अंदर ही आरटीई के तहत वाची का मुरादाबाद के प्रतिष्ठित विद्यालय में प्रवेश हो गया।

यही नहीं, जुलाई में गोरखपुर के पुर्दिलपुर निवासी पंखुड़ी त्रिपाठी ने भी परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए फीस माफी को लेकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिया था कि उनकी पढ़ाई नहीं रुकेगी। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद विद्यालय ने उनकी फीस माफ कर दी।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें यह समझना चाहिए कि सीएम योगी का यह कदम आम जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाता है। जनता दर्शन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से, वे सीधे तौर पर लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। यह न केवल स्थानीय समुदाय के लिए, बल्कि समग्र उत्तर प्रदेश के विकास के लिए एक सकारात्मक पहल है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री से कौन-कौन सी समस्याएं सुनी गईं?
मुख्यमंत्री ने विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जैसे एडमिशन, फीस माफी, और अन्य सामाजिक मुद्दे।
सीएम योगी ने मायरा के लिए क्या आश्वासन दिया?
उन्होंने मायरा के स्कूल में एडमिशन का निर्देश अधिकारियों को दिया।
क्या जनता दर्शन में अन्य बच्चों ने भी सीएम से मुलाकात की?
हाँ, पहले भी कई बच्चे अपने एडमिशन के लिए मुख्यमंत्री से मिले हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले