4 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या हम हार मानने वाले हैं? बिहार चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस सांसद मनोज कुमार

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या हम हार मानने वाले हैं? बिहार चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस सांसद मनोज कुमार

सारांश

कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने एनडीए पर पैसे बांटने का आरोप लगाया और कहा कि हार मानने का सवाल ही नहीं है। जानिए उनका क्या कहना है दिल्ली के ब्लास्ट और स्वास्थ्य व्यवस्था पर।

मुख्य बातें

महागठबंधन की हार पर गंभीर आरोप एनडीए पर चुनाव के दौरान पैसे बांटने का आरोप संघर्ष जारी रखने का संकल्प दिल्ली ब्लास्ट पर केंद्र सरकार से सवाल बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता

नई दिल्ली, १७ नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार पर राष्ट्र प्रेस से बातचीत की। उन्होंने एनडीए पर चुनाव के दौरान पैसे बांटने का आरोप लगाया और कहा कि हम हार मानने वाले नहीं हैं, हम जनता के लिए काम करते रहेंगे। साथ ही दिल्ली ब्लास्ट को लेकर सरकार से तीखे सवाल भी किए।

बिहार में महागठबंधन की हार पर उन्होंने कहा कि हमारी हार का कारण १०,००० रुपए और एसआईआर था, जिसने चुनाव को प्रभावित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान वोटरों को पैसे बांटे गए। बड़े स्तर पर पैसों का लेनदेन हुआ जो अपने आप में अभूतपूर्व घटना है। यह पहली बार हुआ है कि चुनाव के दौरान इतनी बड़ी मात्रा में पैसे सीधे लोगों के खातों में डाले गए हों।

मनोज कुमार ने कहा कि हारना-जीतना राजनीति का हिस्सा है। हमें इससे फर्क नहीं पड़ता। हम संघर्ष से निकले हैं और संघर्ष छोड़ नहीं सकते। लड़ाई जारी रहेगी। सांसद ने एक कविता की कुछ पंक्तियां दोहराते हुए कहा, 'संघर्ष एक चुनौती है, इसे स्वीकार करें। क्या बाकी रह गया है, देखें और सुधार करें। बिना कुछ किए जय-जयकार नहीं होती, संघर्ष करने वालों की कभी हार नहीं होती।'

मनोज कुमार ने नई बनी एनडीए सरकार को कहा कि आपने चुनाव से पहले बड़े-बड़े मंच लगाए, बड़ी-बड़ी बातें की और बिहार की जनता से कई वादे किए। अब सरकार बन गई है, तो इन वादों पर अमल कीजिए। बिहार के कई लोग रोजगार की तलाश में अपने गांव-घर, जमीन-जायदाद सब कुछ छोड़कर दूसरे राज्यों में जा रहे हैं। हम उन्हीं लोगों के न्याय के लिए लड़ रहे थे। अब जब आपकी सरकार आ गई है, तो इन लोगों को वापस बुलाइए। इन्हें रोजगार दीजिए। सिर्फ मंच पर बोलने से कुछ नहीं होता।

उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठाया और कहा कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था खराब है, इसे सुधारिए। शपथ लेने के बाद सबसे पहले इस मुद्दे को हाथ में लीजिए। चुनाव प्रचार के दौरान एनडीए नेताओं ने किसानों के बारे में भी बड़े वादे किए थे कि सरकार बनते ही किसानों की सभी मांगें पूरी होंगी। अब किसानों की मांगें मान लीजिए। हम उम्मीद करते हैं कि आप एक अच्छी सरकार चलाएंगे, लेकिन ध्यान रहे कि आपके वादे सिर्फ जुमले न बन जाएं।

वहीं, लालू यादव के परिवार में मतभेद को लेकर मनोज कुमार ने कहा कि आप लोग पूछते हैं कि उनके परिवार में विवाद क्यों? लेकिन बताइए, किस परिवार में झगड़ा नहीं होता? पति-पत्नी हों या भाई-भाई हों, कभी न कभी सबके बीच तकरार होती है। यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है। सिर्फ आरजेडी ही नहीं, जेडीयू और भाजपा सहित हर दल में अंदरूनी मतभेद हैं, लेकिन इसे राजनीति का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए।

मनोज कुमार ने कहा कि लालू यादव बिहार में गरीबों की आवाज उठाने वाले नेता रहे हैं। थोड़ी-बहुत असहमति हर जगह होती है, लेकिन इसे लेकर इतनी चिंता करने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारत का संविधान मजबूत है और आगे भी बना रहेगा। आने वाले दिनों में लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए हमारी सरकार भी आएगी। वक्त बदलेगा और दिन भी फिरेंगे।

वहीं, दिल्ली में हुए ब्लास्ट पर कांग्रेस सांसद ने केंद्रीय सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में २–३ करोड़ की आबादी है और यहीं प्रधानमंत्री से लेकर सभी कैबिनेट मंत्री रहते और काम करते हैं। अगर यहां भी लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो यह गंभीर चिंता का विषय है। कश्मीर और बंगाल की घटनाओं को भूल जाइए, लेकिन यह राजधानी है। अगर यहां ऐसी घटना होती है तो एक दिन हमारे साथ भी हो सकती है।

मनोज कुमार ने कहा कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था की पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है, इसलिए सुरक्षा की गारंटी भी वही दे। सरकार हमें सुरक्षा कब देगी? ऐसी घटनाएं कब रुकेंगी? आम आदमी कब तक मरता रहेगा?

उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने ब्लास्ट में जान गंवाई, उनके परिवार सरकार से पूछ रहे हैं कि हमारे परिवार ने क्या गलती की थी?

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि समाज के लिए भी महत्वपूर्ण है।
RashtraPress
4 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मनोज कुमार ने बिहार चुनाव में हार के पीछे क्या कारण बताए?
मनोज कुमार ने १०,००० रुपए और एसआईआर को हार का प्रमुख कारण बताया।
उन्होंने एनडीए सरकार पर क्या आरोप लगाए?
उन्होंने चुनाव के दौरान वोटरों को पैसे बांटने का आरोप लगाया।
दिल्ली ब्लास्ट पर उनका क्या कहना था?
उन्होंने कहा कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की है।
क्या उन्होंने लालू यादव के परिवार में मतभेद की बात की?
हां, उन्होंने कहा कि हर परिवार में असहमति होती है, यह कोई बड़ा मुद्दा नहीं है।
मनोज कुमार का क्या मानना है बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था के बारे में?
उन्होंने कहा कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था खराब है और इसे सुधारने की आवश्यकता है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले