चीनी विदेश मंत्री वांग यी की डच समकक्ष टॉम बेरेन्डसेन से टेलीफोन पर संवाद

Click to start listening
चीनी विदेश मंत्री वांग यी की डच समकक्ष टॉम बेरेन्डसेन से टेलीफोन पर संवाद

सारांश

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने डच समकक्ष टॉम बेरेन्डसेन से फोन पर बातचीत की, जिसमें दोनों देशों के बीच सहयोग और अन्य वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की गई। यह बातचीत चीन-नीदरलैंड संबंधों के लिए महत्वपूर्ण संकेत है।

Key Takeaways

  • वांग यी ने टॉम बेरेन्डसेन को बधाई दी।
  • दोनों देशों के बीच सहयोग को बढ़ाने की आवश्यकता है।
  • जलवायु परिवर्तन और जल प्रबंधन पर व्यावहारिक सहयोग की बात की गई।
  • यूक्रेन संकट पर विचार-विमर्श किया गया।

बीजिंग, 14 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने शुक्रवार को टेलीफोन पर अपने डच समकक्ष टॉम बेरेन्डसेन के साथ संवाद किया। वांग यी ने टॉम बेरेन्डसेन को विदेश मंत्री का पद संभालने पर बधाई दी और कहा कि चीन और नीदरलैंड के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी है।

वांग यी ने कहा कि दोनों देश खुलेपन और व्यावहारिकता की भावना से पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को आगे बढ़ाते हैं, जो दोनों पक्षों के साझा हितों और चीन-यूरोपीय संघ संबंधों के स्वस्थ विकास के लिए फायदेमंद है। उन्होंने नीदरलैंड की नई सरकार द्वारा चीन के साथ संबंधों को महत्व देने के सकारात्मक संकेतों की सराहना की।

वांग यी ने हाल ही में संपन्न हुए 'दो सत्र' के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि चीन अपने स्वैच्छिक और संस्थागत खुलेपन का विस्तार करना जारी रखेगा, जिससे नीदरलैंड सहित दुनिया भर के देशों को अधिक अवसर मिलेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नीदरलैंड की नई सरकार स्वतंत्र रूप से कार्य करेगी और दोनों देशों के उद्यमों के बीच सामान्य आर्थिक आदान-प्रदान का समर्थन करेगी।

इसी बीच, नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेन्डसेन ने कहा कि नीदरलैंड की नई सरकार चीन के तीव्र विकास की उपलब्धियों की बहुत सराहना करती है और चीन के साथ संबंधों को अपने सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों में से एक मानती है। उन्होंने उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान बनाए रखने, जलवायु परिवर्तन और जल प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग गहरा करने और बहुपक्षवाद की रक्षा करने की इच्छा व्यक्त की।

फोन बातचीत में दोनों विदेश मंत्रियों ने यूक्रेन संकट सहित विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Point of View

बल्कि वैश्विक मुद्दों पर भी सहयोग बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
NationPress
15/03/2026

Frequently Asked Questions

चीन और नीदरलैंड के बीच मुख्य चर्चा क्या थी?
मुख्य चर्चा द्विपक्षीय सहयोग, जलवायु परिवर्तन, और यूक्रेन संकट जैसे मुद्दों पर आधारित थी।
टॉम बेरेन्डसेन ने चीन के विकास के बारे में क्या कहा?
उन्होंने चीन के तीव्र विकास की उपलब्धियों की सराहना की और इसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों में से एक मानते हैं।
इस बातचीत का चीन-यूरोपीय संघ संबंधों पर क्या प्रभाव होगा?
यह बातचीत चीन-यूरोपीय संघ संबंधों के स्वस्थ विकास के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
Nation Press