26 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या इस चुनाव में वर्तमान सरकार की बिहार से होगी विदाई?: मृत्युंजय तिवारी

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या इस चुनाव में वर्तमान सरकार की बिहार से होगी विदाई?: मृत्युंजय तिवारी

मुख्य बातें

बिहार विधानसभा चुनाव 6 और 11 नवंबर को हो रहे हैं।
नीतीश कुमार ने वीडियो संदेश जारी किया है।
राजद प्रवक्ता ने एनडीए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बिहार में महंगाई और बेरोजगारी की समस्या बढ़ रही है।
बिहार की जनता अब जागरूक हो गई है।

पटना, 1 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 6 और 11 नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहारवासियों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया है, जिसके बाद से विवाद बढ़ गया है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि 14 नवंबर को एनडीए सरकार का विदाई समारोह आयोजित होगा।

मृत्युंजय तिवारी ने समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बातचीत करते हुए कहा, "एनडीए सरकार जनता को बेवकूफ बनाने का प्रयास कर रही है। उन्हें यह बताना होगा कि आज महंगाई की वजह क्या है, गैस के दाम क्यों इतने तेजी से बढ़ रहे हैं और युवाओं को रोजगार के लिए क्यों परेशान होना पड़ रहा है। बिहार में काम क्या हुआ है, यह जनता को बताना होगा।"

उन्होंने कहा कि चुनावों के नजदीक आते ही नेता जनता को लुभाने के लिए झूठ बोल रहे हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि अब जनता जागरूक हो गई है।

मृत्युंजय तिवारी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में 20 वर्ष से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, लेकिन बिहार गरीबी, बेरोजगारी, पलायन, शिक्षा और स्वास्थ्य की खराब हालत के लिए नंबर वन बना हुआ है। बिहार में आपने एक भी उद्योग के लिए फैक्ट्री क्यों नहीं लगवाई?

उन्होंने कहा कि एनडीए के लोग अभी भी बिहार में झूठ बोलकर वोट मांग रहे हैं। जब 20 साल में कुछ नहीं कर पाए तो 5 साल में क्या कर लेंगे? आप लोग अपने कार्यकाल को न देखकर 2005 के पहले की बात कर रहे हैं। आपके शासनकाल में स्थिति और भी खराब हुई है।

एनडीए के घोषणा पत्र पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह केवल जुमला पत्र है। 26 सेकंड में सब नेता एनडीए के गायब हो गए थे। आप लोग घोषणा पत्र के दौरान ही एक साथ नहीं दिख रहे हैं तो आगे क्या करेंगे? यह भी सबको दिखाई दिया है कि आप लोग कितने एक साथ हैं, यह जनता को पता चल गया है।

उन्होंने कहा कि ये लोग केवल राजद का नकल करके काम कर रहे हैं और इनके पास कुछ नहीं है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बिहार विधानसभा चुनाव कब हो रहे हैं?
बिहार विधानसभा चुनाव 6 और 11 नवंबर को हो रहे हैं।
मृत्युंजय तिवारी ने किस पर बयान दिया?
मृत्युंजय तिवारी ने एनडीए सरकार पर जनता को बेवकूफ बनाने का आरोप लगाया।
नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार की स्थिति?
नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार में गरीबी, बेरोजगारी और शिक्षा की स्थिति खराब है।
एनडीए का घोषणा पत्र क्या है?
मृत्युंजय तिवारी के अनुसार, एनडीए का घोषणा पत्र केवल जुमला पत्र है।
बिहार की जनता अब कितनी जागरूक है?
मृत्युंजय तिवारी के अनुसार, अब बिहार की जनता जागरूक हो चुकी है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले