6 सितंबर 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'लोका: चैप्टर 1' की सफलता ने आलिया भट्ट को भी प्रभावित किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'लोका: चैप्टर 1' की सफलता ने आलिया भट्ट को भी प्रभावित किया?

सारांश

मलयालम फिल्म 'लोका: चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता प्राप्त की है। आलिया भट्ट और अक्षय कुमार जैसे सितारों ने फिल्म की तारीफ की है, जिससे फिल्म की लोकप्रियता बढ़ी है। जानें इस फिल्म की कहानी और इसके अद्वितीय तत्व क्या हैं।

मुख्य बातें

'लोका: चैप्टर 1' एक पौराणिक और रहस्यमयी कहानी है।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है।
आलिया भट्ट ने फिल्म की प्रशंसा की है।
फिल्म अब हिंदी में भी उपलब्ध है।
कल्याणी प्रियदर्शन ने मुख्य भूमिका निभाई है।

मुंबई, 4 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। मलयालम फिल्म 'लोका: चैप्टर 1' इस समय सुर्खियों में है। फिल्म ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है और दर्शकों तथा समीक्षकों का दिल भी जीत लिया है। अब इस फिल्म की तारीफ का सिलसिला आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स तक पहुंच गया है।

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा आलिया भट्ट ने भी 'लोका' के प्रति अपने प्रेम का इज़हार किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “'लोका' पौराणिक कहानियों और रहस्य से भरी एक दमदार और ताजा फिल्म है। इसे मिल रहे प्यार को देखकर बहुत खुशी हो रही है।”

आलिया ने आगे कहा, “मुझे हमेशा ऐसी खास और अलग किस्म की फिल्मों का समर्थन करने में खुशी होती है।”

उन्होंने अपने पोस्ट में फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी और दर्शकों को बताया कि अब यह फिल्म हिंदी में भी उपलब्ध है।

इसके पहले, अभिनेता अक्षय कुमार ने भी फिल्म और खासकर इसकी लीड एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन की सराहना की थी।

उन्होंने लिखा था, “प्रतिभा तो परिवार में होती है। सुना था, अब देख भी लिया। प्रियदर्शन सर की बेटी कल्याणी प्रियदर्शन के शानदार अभिनय के बारे में बहुत अच्छी बातें सुनने को मिल रही हैं। उन्हें और 'लोका' की पूरी टीम को उनके हिंदी वर्जन के रिलीज होने पर मेरी शुभकामनाएं।”

'लोका' में एक रहस्यमयी दुनिया दिखाई गई है, जहां लोककथाओं और थ्रिल का अनोखा मेल है। फिल्म देखने वालों का कहना है कि इसमें कुछ नया है, जो आमतौर पर दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी कम देखने को मिलता है। यही वजह है कि फिल्म मलयालम के बाद अब हिंदी में भी रिलीज की गई है।

फिल्म का निर्देशन डोमिनिक अरुण ने किया है। इसे दुलकर सलमान ने प्रोड्यूस किया है, जो स्वयं एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं।

फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन एक सुपरहीरो चंद्रा की भूमिका निभा रही हैं, जबकि अभिनेता सैंडी ने विलेन और इंस्पेक्टर नचियप्पा गौड़ा की भूमिका निभाई है, जो महिलाओं के प्रति विरोधी हैं।

'लोका: चैप्टर 1' 28 अगस्त को मलयालम और तेलुगू में रिलीज हुई थी।

संपादकीय दृष्टिकोण

मैं यह कहना चाहूंगा कि 'लोका: चैप्टर 1' ने दर्शकों को एक नई और रोमांचक दुनिया से परिचित कराया है। यह फिल्म न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि यह भारतीय सिनेमा की विविधता और गुणवत्ता को भी दर्शाती है।
RashtraPress
6 सितंबर 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फिल्म 'लोका: चैप्टर 1' का मुख्य आकर्षण क्या है?
फिल्म का मुख्य आकर्षण इसकी अनोखी कहानी और पौराणिक तत्व हैं, जो दर्शकों को एक नई दुनिया में ले जाते हैं।
क्या 'लोका: चैप्टर 1' हिंदी में भी उपलब्ध है?
'लोका: चैप्टर 1' अब हिंदी में भी उपलब्ध है, जिससे और अधिक दर्शक इसे देख सकेंगे।
फिल्म में कौन-कौन से कलाकार हैं?
फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन , सैंडी और दुलकर सलमान जैसे प्रमुख कलाकार शामिल हैं।
फिल्म का निर्देशन किसने किया है?
फिल्म का निर्देशन डोमिनिक अरुण ने किया है।
क्या फिल्म को समीक्षकों द्वारा सराहा गया है?
हां, फिल्म को समीक्षकों द्वारा काफी सराहा गया है और यह दर्शकों के बीच भी लोकप्रिय है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 9 महीने पहले
  2. 10 महीने पहले
  3. 10 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 1 साल पहले