2 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या 'कांतारा: चैप्टर 1' दर्शकों को भा गई? ऋषभ शेट्टी की फिल्म पर पब्लिक रिव्यू

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या 'कांतारा: चैप्टर 1' दर्शकों को भा गई? ऋषभ शेट्टी की फिल्म पर पब्लिक रिव्यू

सारांश

दक्षिण भारतीय सिनेमा की चर्चित फिल्म 'कांतारा: चैप्टर 1' का दर्शकों में क्या असर हुआ? जानिए इस फिल्म के बारे में दर्शकों की राय और समीक्षाएं। क्या यह फिल्म अपने पहले भाग की तरह सफल हो पाएगी? आइए जानते हैं दर्शकों की प्रतिक्रियाएँ।

मुख्य बातें

फिल्म का निर्देशन मिश्रित प्रतिक्रियाएँ प्राप्त कर रहा है।
कहानी के नए तत्व दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं।
कुछ दर्शकों को वीएफएक्स में कमी महसूस हुई।
फिल्म की लंबाई को लेकर दर्शकों में विचार भिन्नता है।
साथियों के बीच फिल्म की सिफारिश हो रही है।

मुंबई, 2 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। दक्षिण भारतीय सिनेमा के अभिनेता एवं निर्देशक ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ अब सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो चुकी है। यह ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कांतारा’ का अगला भाग है, जिसका दर्शकों ने लंबे समय से इंतजार किया।

फिल्म के रिलीज होते ही इसके रिव्यू भी आने लगे हैं। ‘कांतारा: चैप्टर 1’ को मिश्रित प्रतिक्रिया मिल रही है; कुछ दर्शकों को यह फिल्म पसंद आई है, जबकि कुछ इसे बोरिंग मान रहे हैं। दर्शकों की राय जानने के लिए हम आपको बताते हैं।

एक दर्शक ने राष्ट्र प्रेस को बताया, "मैंने पहली फिल्म ‘कांतारा’ कई बार देखी है। दूसरा भाग पूरी तरह से अलग है। इसमें ग्रामीण परिवेश के बजाय कदंब वंश को दर्शाया गया है। पहले भाग की कहानी थोड़ी धीमी और बिखरी हुई लगी, लेकिन दूसरा भाग कहानी को एक नए स्तर पर ले जाता है।"

एक दर्शक ने इस फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा, "यह एक ऐसी फिल्म है जो बहुत समय बाद आई है। ऋषभ शेट्टी ने साउथ इंडस्ट्री को पुनर्जीवित किया है, क्योंकि इससे पहले की फिल्में सफल नहीं हो रही थीं। पहले भाग से इस फिल्म की कहानी बहुत अलग है। ‘कांतारा’ का अर्थ भी इस फिल्म में स्पष्ट होता है। यह एक मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म है। मेरी ओर से इसे 5 में से 5 सितारे मिलते हैं।"

एक अन्य दर्शक ने कहा, "पहले भाग की तुलना में यह फिल्म कुछ खास नहीं थी। वीएफएक्स कमजोर थे। मुझे दूसरे भाग से और अधिक उम्मीद थी, लेकिन यह निराशाजनक रहा। निर्देशन को बेहतर होना चाहिए था, खासकर अंत, जो थोड़ा खींचा हुआ सा लगा। ऐसा लग रहा था कि फिल्म को बनाने में जल्दबाजी की गई है।"

फिल्म की तारीफ करते हुए दो दोस्तों ने कहा, "यह एक बहुत अच्छी मूवी है, इसे जरूर देखिए, आपको मजा आएगा। यह हमारी सोच से परे निकली। स्टोरीलाइन से लेकर एक्टिंग तक सब कुछ अच्छा था। हमें ऐसा नहीं लगा कि फिल्म बहुत लंबी है, यह 3 घंटे की है, या हम बोर हो रहे हैं। हमारी तरफ से इसे 5 में से 4 सितारे मिलते हैं।"

एक और दर्शक ने कहा, "पहला भाग बहुत प्रभावशाली था और क्लाइमेक्स बेहतरीन था। मुझे लगता है कि पहला भाग ही बेहतर था। यह फिल्म थोड़ी लंबी लगी और कई बार उबाऊ भी लगती है।"

संपादकीय दृष्टिकोण

जबकि अन्य इसे पहले भाग की तुलना में कमजोर मानते हैं। ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने निश्चित रूप से चर्चा का विषय बना दिया है, लेकिन क्या यह अपने पहले भाग की ऊँचाइयों को छू पाएगी? यह एक महत्वपूर्ण प्रश्न है।
RashtraPress
2 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या 'कांतारा: चैप्टर 1' देखने लायक है?
हाँ, यह फिल्म कई दर्शकों को पसंद आई है और इसकी कहानी में नए तत्व हैं।
फिल्म का निर्देशन कैसा है?
कुछ दर्शकों ने निर्देशन को बेहतर बनाने की सलाह दी है, खासकर अंत में।
क्या फिल्म का वीएफएक्स अच्छा है?
कई दर्शकों ने वीएफएक्स को कमजोर बताया है।
फिल्म की लंबाई कितनी है?
यह फिल्म लगभग 3 घंटे लंबी है।
क्या यह फिल्म पहले भाग से अलग है?
हाँ, कहानी और परिवेश में महत्वपूर्ण बदलाव हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 9 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 9 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 1 साल पहले