27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या महाराष्ट्र में किसानों की फसलें खराब हो गई हैं? राहत के लिए प्रति हेक्‍टेयर 50 हजार दे सरकार: हर्षवर्धन सपकाल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या महाराष्ट्र में किसानों की फसलें खराब हो गई हैं? राहत के लिए प्रति हेक्‍टेयर 50 हजार दे सरकार: हर्षवर्धन सपकाल

सारांश

कृषि संकट से जूझ रहे महाराष्ट्र के किसानों की मदद के लिए हर्षवर्धन सपकाल की मांग। क्या सरकार उठाएगी कदम?

मुख्य बातें

किसानों की फसलें बारिश के कारण बर्बाद हो गई हैं।
सरकार से किसानों के लिए राहत पैकेज की मांग।
मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री की चुप्पी चिंताजनक है।

मुंबई, 15 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने सोमवार को महाराष्ट्र सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि बारिश से हुए नुकसान के कारण प्रदेश के किसानों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक हो गई है। मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री ने मौन साध रखा है। ऐसे में उन्होंने सरकार से मांग की है कि किसानों को प्रति हेक्‍टेयर 50 हजार रुपए दिए जाने चाहिए।

सपकाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि किसान कई गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं, और सरकार न तो कोई कार्रवाई कर रही है और न ही किसी कदम को उठाने को तैयार है। उन्होंने कहा कि जब से यह सरकार सत्ता में आई है, महाराष्ट्र की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। किसान की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं और खेती की ज़मीन भी खराब हो गई है। प्रदेश के किसानों को प्रति हेक्‍टेयर 50 हजार रुपए दिए जाने चाहिए। इसके साथ ही, सरकार को खेती की खराब ज़मीन के लिए एक राहत पैकेज भी प्रदान करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम अपनी मांग को दोहराते हैं। किसानों की परेशानी में न तो मुख्यमंत्री हैं और न ही कृषि मंत्री; कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। प्रदेश सरकार जनता को जातियों के मुद्दे पर लड़ाने का काम कर रही है, जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं।

हर्षवर्धन सपकाल ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम के प्रमुख प्रावधानों पर रोक लगाने वाले सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब यह कानून लाया गया था, तब कांग्रेस ने अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर दिया था। लड़ाई अभी भी जारी है। वास्तव में, यह मोदी सरकार का वक्फ बोर्ड की आड़ में ज़मीन हथियाने का एक षड्यंत्र है।

उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए एशिया कप को लेकर पीएम मोदी पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि दुबई में खिलाड़ी देश के लिए खेलने गए थे। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले में देश की भूमिका को स्पष्ट करना चाहिए। अगर वह इस मुद्दे पर ऑल पार्टी के साथ चर्चा करना चाहते हैं, तो अवश्य करें। पीएम मोदी ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच को लेकर जो नरमी दिखाई है, इसके लिए भी क्या ट्रंप ने फोन किया था? इस बारे में भी चर्चा होनी चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किसानों को क्यों मदद की जरूरत है?
बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है।
सरकार ने अभी तक क्या कदम उठाए हैं?
सरकार की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
किसानों को प्रति हेक्टेयर कितनी राशि की मांग की गई है?
किसानों को प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपए दिए जाने की मांग की गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले