27 जून 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मीनाक्षी दिनेश सूर्या के साथ काम करना चाहती हैं?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मीनाक्षी दिनेश सूर्या के साथ काम करना चाहती हैं?

सारांश

मलयालम सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री मीनाक्षी दिनेश ने अपनी तमिल डेब्यू फिल्म 'लव मैरिज' में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने सुपरस्टार सूर्या के साथ काम करने की इच्छा जताई है। क्या वह अपने इस सपने को सच कर पाएंगी? जानें इस लेख में।

मुख्य बातें

मीनाक्षी दिनेश का 'लव मैरिज' में शानदार प्रदर्शन सुपरस्टार सूर्या के साथ काम करने की इच्छा मलयालम सिनेमा से तमिल सिनेमा में कदम रूढ़ियों को तोड़ने वाली भूमिकाएं करने का लक्ष्य निर्देशक शनमुगा प्रियान की अनोखी प्रमोशन स्ट्रेटेजी

चेन्नई, ८ जुलाई (राष्ट्र प्रेस)। मलयालम सिनेमा में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री मीनाक्षी दिनेश को उनकी तमिल डेब्यू फिल्म 'लव मैरिज' में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना मिल रही है। मीनाक्षी ने यह भी बताया कि वह सुपरस्टार सूर्या के साथ काम करने की इच्छा रखती हैं।

हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म में मीनाक्षी विक्रम प्रभु के साथ मुख्य भूमिका में हैं, और उनकी अभिनय ने सभी का दिल जीत लिया है।

मीनाक्षी ने अपने तमिल डेब्यू पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "तमिल दर्शकों का प्यार और समर्थन मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। 'लव मैरिज' में काम करना मेरे लिए एक नया और शानदार अनुभव था। मैं इस अवसर के लिए पूरी टीम की आभारी हूं।"

उन्होंने सूर्या की प्रशंसा करते हुए कहा, "सूर्या सर की बहुमुखी प्रतिभा और हर फिल्म में नए किरदार निभाने की कला मुझे प्रेरित करती है। मैं उनके साथ काम करना चाहती हूं, मेरे लिए यह एक सपना सच होने जैसा होगा।"

मीनाक्षी, जिन्होंने मलयालम फिल्मों जैसे '१८प्लस' और 'इरट्टा' में अपनी दमदार एक्टिंग से चर्चा बटोरी है, अब तमिल सिनेमा में भी अपनी जगह बना रही हैं।

अभिनेत्री ने कहा कि वह ऐसी भूमिकाएं करना चाहती हैं, जो रूढ़ियों को तोड़े और कहानी को गहराई प्रदान करे। मीनाक्षी ने कहा, "मैं हमेशा अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार निभाना चाहती हूं। मुझे ऐसी कहानियां पसंद हैं, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दें।"

'लव मैरिज' के निर्देशक शनमुगा प्रियान हैं। उन्होंने फिल्म की कहानी को सरप्राइज रखने के लिए मीनाक्षी को प्रमोशन से दूर रखा था। एक मीटिंग में उन्होंने बताया था कि उन्होंने फिल्म की दूसरी हीरोइन मीनाक्षी को पहले हाफ में नहीं दिखाया और प्रमोशन में केवल एक हीरोइन सुष्मिता को शामिल किया, जिससे दर्शकों में कहानी को लेकर उत्सुकता बनी रही।

संपादकीय दृष्टिकोण

इस बात का संकेत है कि नए कलाकारों में कितनी ऊर्जा और प्रेरणा है। यह हमारे सिनेमा जगत के लिए एक सकारात्मक संकेत है।
RashtraPress
27 जून 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मीनाक्षी दिनेश की कौन सी फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है?
मीनाक्षी दिनेश की हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म 'लव मैरिज' है।
मीनाक्षी दिनेश किस अभिनेता के साथ काम करना चाहती हैं?
मीनाक्षी दिनेश सुपरस्टार सूर्या के साथ काम करने की इच्छा रखती हैं।
मीनाक्षी दिनेश ने किस फिल्म से अपने तमिल करियर की शुरुआत की?
'लव मैरिज' फिल्म से मीनाक्षी दिनेश ने अपने तमिल करियर की शुरुआत की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 11 महीने पहले
  7. 12 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले