14 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या राहुल गांधी जॉर्ज सोरोस के प्रभाव में काम कर रहे हैं? भाजपा महासचिव तरुण चुघ

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या राहुल गांधी जॉर्ज सोरोस के प्रभाव में काम कर रहे हैं? भाजपा महासचिव तरुण चुघ

सारांश

क्या राहुल गांधी वाकई जॉर्ज सोरोस के प्रभाव में काम कर रहे हैं? भाजपा महासचिव तरुण चुघ का यह बयान राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा सकता है। जानिए इस पर क्या कहा गया है और बांग्लादेश की घटनाओं पर क्या चिंता जताई गई है।

मुख्य बातें

राहुल गांधी को जॉर्ज सोरोस की कठपुतली कहा गया है।
बांग्लादेश में घटनाएं जिहादी मानसिकता को दर्शाती हैं।
पंजाब सरकार के रिपोर्ट कार्ड को झूठा बताया गया है।
भाजपा चुनावी तैयारी में जुटी हुई है।
अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद किया गया।

अमृतसर, 3 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विदेश दौरे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी जॉर्ज सोरोस के हाथों की कठपुतली बनकर भारत के विरुद्ध काम कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी राष्ट्र प्रेस से बात करते हुए तरुण चुघ ने कहा, "राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत-विरोधी एजेंडा का प्रचार करते हैं। इटली का चश्मा और टूलकिट का हिस्सा, जॉर्ज सोरोस के हाथों की कठपुतली की तरह वह कार्य कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि राहुल गांधी ने भारत-विरोधी गतिविधियों के लिए विदेशी एनजीओ से सुपारी ले रखी है।"

बांग्लादेश में हो रही घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए तरुण चुघ ने कहा कि ये घटनाएं दुखद और चिंताजनक हैं। ये जिहादी मानसिकता को दर्शाती हैं और ऐसी गतिविधियों को तुरंत रोकना चाहिए।

पंजाब सरकार के प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए भाजपा नेता ने कहा, "भगवंत मान की रिपोर्ट कार्ड केवल झूठ का पुलिंदा है। पिछले 4 वर्षों में पंजाब पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। कानून व्यवस्था से लेकर विकास तक पंजाब बहुत पीछे जा चुका है। आज पंजाब के 2000 गांव बाढ़ के कारण पानी में डूब चुके हैं। बाढ़ के लिए भगवंत मान की सरकार जिम्मेदार है।"

पंजाब में आगामी चुनावों को लेकर तरुण चुघ ने कहा कि भाजपा पूरी तरह से चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। पार्टी मजबूती से 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी और पंजाब को सेवा करने वाली, भाईचारे के लिए कार्य करने वाली भाजपा सरकार मिलेगी।

तरुण चुघ ने शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति में एक ऐसे मार्गदर्शक थे, जिन्होंने दिखाया कि विपक्ष में रहकर कैसे काम किया जाता है और सत्ता में रहते हुए एक राजनीतिक नेता को देश की सेवा कैसे करनी चाहिए। ‘नेशन फर्स्ट’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि यह सोच का हिस्सा है और अटल बिहारी वाजपेयी ने इसे सिद्ध कर दिखाया।

तरुण चुघ ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारत एक परमाणु संपन्न राष्ट्र बना। उन्होंने देश में सड़कों का जाल बिछाने की शुरुआत की। आज प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यों को आगे बढ़ाया है।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमें यह समझना चाहिए कि इस प्रकार के बयान राजनीतिक रणनीतियों का हिस्सा होते हैं। चाहे राहुल गांधी का विदेश दौरा हो या पंजाब में चुनावी हलचल, इन सभी मुद्दों को सही संदर्भ में देखना आवश्यक है।
RashtraPress
14 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

तरुण चुघ ने राहुल गांधी के बारे में क्या कहा?
तरुण चुघ ने कहा कि राहुल गांधी जॉर्ज सोरोस की कठपुतली बनकर भारत विरोधी काम कर रहे हैं।
बांग्लादेश में हो रही घटनाओं पर तरुण चुघ का क्या कहना है?
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हो रही घटनाएं दुखद और चिंताजनक हैं, और इन गतिविधियों को तुरंत रोका जाना चाहिए।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 6 महीने पहले
  2. 7 महीने पहले
  3. 9 महीने पहले
  4. 10 महीने पहले
  5. 10 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 12 महीने पहले