क्या ली छ्यांग ने आर्थिक स्थिति पर विशेषज्ञों और उद्यमियों की बैठक बुलाई?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ली छ्यांग ने आर्थिक स्थिति पर विशेषज्ञों और उद्यमियों की बैठक बुलाई?

सारांश

बीजिंग में ली छ्यांग ने आर्थिक स्थिति पर विशेषज्ञों और उद्यमियों की बैठक बुलाई। उन्होंने आर्थिक विकास के दीर्घकालिक दृष्टिकोण पर चर्चा की और आत्मविश्वास को मजबूत करने का संदेश दिया। जानें उनकी प्रमुख बातें और चीन की आर्थिक स्थिति के भविष्य के लिए उनके विचार।

मुख्य बातें

आर्थिक स्थिति पर व्यापक दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है।
घरेलू मांग के विस्तार पर जोर दिया गया।
समग्र नीतियों को प्रभावी बनाने की आवश्यकता।
चीन का आर्थिक लचीलापन महत्वपूर्ण है।
आत्मविश्वास को मजबूत करना आवश्यक है।

बीजिंग, 15 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने वर्तमान आर्थिक स्थिति पर विशेषज्ञों और उद्यमियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई।

विशेषज्ञों और उद्यमियों के विचारों को सुनने के बाद उन्होंने कहा कि हमें वर्तमान आर्थिक स्थिति को एक व्यापक दृष्टिकोण से देखना चाहिए, विशेष रूप से पंचवर्षीय योजना के कार्यान्वयन के संदर्भ में। आर्थिक विकास के दीर्घकालिक रुझान के लिए, हमें जन, वस्तुओं, सूचनाओं और पूंजी के प्रवाह को समझना होगा ताकि चीन का आर्थिक लचीलापन स्पष्ट हो सके। उन्होंने आत्मविश्वास मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि हम इस वर्ष के आर्थिक और सामाजिक विकास के लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि हमें प्रति-चक्रीय समायोजन को मजबूत करते हुए, समग्र नीतियों की भूमिका को निभाते हुए सुधारात्मक बाधाओं को दूर करना चाहिए। घरेलू मांग का विस्तार कर, हमने वृहद घरेलू चक्र को मजबूत बनाना चाहिए और सृजन हितैषी वातावरण की स्थापना पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, साथ ही विदेश व्यापार और पूंजी निवेश की स्थिरता को भी बनाए रखना चाहिए।

ली छ्यांग ने उम्मीद जताई कि हम व्यापक उद्यमी दृष्टिकोण का पालन करेंगे और निरंतर प्रवर्तन और सृजन के माध्यम से चीन के गुणवत्ता विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

संपादकीय दृष्टिकोण

यह बैठक चीन की आर्थिक स्थिरता को बनाए रखने और सुधारात्मक कदम उठाने के लिए एक आवश्यक पहल है। विशेषज्ञों के विचारों को सुनना और लागू करना, आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के लिए एक प्रभावी रणनीति साबित होगा।
RashtraPress
13 मई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

ली छ्यांग ने बैठक क्यों बुलाई?
ली छ्यांग ने आर्थिक स्थिति पर चर्चा करने और सुधारात्मक उपायों को साझा करने के लिए बैठक बुलाई।
बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई?
बैठक में आर्थिक विकास, घरेलू मांग, और विदेश व्यापार की स्थिरता पर चर्चा हुई।
राष्ट्र प्रेस