12 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में 36 लाख पौधों का रोपण किया गया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में 36 लाख पौधों का रोपण किया गया?

सारांश

मध्य प्रदेश में नगरीय निकायों के द्वारा इस वर्ष 36 लाख पौधों का रोपण किया जा चुका है। पौधरोपण को बढ़ावा देने के लिए नगरीय प्रशासन ने 2026 के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए हैं। क्या यह कदम पर्यावरण के लिए फायदेमंद होगा?

मुख्य बातें

36 लाख पौधे का रोपण किया गया है।
2026 के लिए व्यापक पौधरोपण अभियान की योजना।
पौधों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाएगा।
जल संरक्षण पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
हितधारकों की बैठक और कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

भोपाल, 15 नवंबर (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश में नगरीय निकायों में पौधरोपण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस वर्ष अब तक 36 लाख पौधे रोपे जा चुके हैं। दिसंबर तक और लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को 2026 में होने वाले बड़े पौधरोपण अभियान की रूपरेखा और संबंधित कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

इस संदर्भ में आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास ने निकायों से कार्य योजना दिसंबर 2025 तक पूर्ण करने का भी अनुरोध किया है। प्रदेश में वर्ष 2025 में नगरीय क्षेत्रों में करीब 36 लाख पौधों का रोपण किया गया है। निकायों को पौधों की सुरक्षा पर ध्यान देने के लिए भी कहा गया है। नगरीय प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों में कहा गया है कि नगरीय निकाय अपने क्षेत्रों में हितधारकों की बैठक और कार्यशाला आयोजित कर 2026 के पौधरोपण लक्ष्यों का आकलन करें और उसके अनुसार रणनीति बनाएं।

निकायों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि कुल लक्ष्य का शेष पौधरोपण निकायों द्वारा अपने संसाधनों से किया जाए। निकायों को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, ओवरहेड टैंक के आसपास की भूमि, सड़कों के दोनों ओर, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल एवं सरकारी परिसरों के बाउंड्री युक्त भूमि, नदियों, नालों, तालाबों, डैम एवं नहरों के किनारों के साथ मुक्तिधाम और खेल मैदानों के आसपास का क्षेत्र चिन्हित करने के लिए कहा गया है। शहरी क्षेत्र में पौधों की उपलब्धता के लिए उद्यानिकी एवं वन विभाग की नजदीकी नर्सरियों से तुरंत संपर्क किया जाए।

पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और पौधों के क्रय के लिए बजट के इंतजाम का प्रस्ताव जल्द तैयार किया जाए। नगरीय क्षेत्र में अधिकतम हरियाली बढ़ाने के लिए जामुन, अर्जुन, देशी बबूल, बड़े वृक्षों जैसे पीपल, बरगद, आम, महुआ, इमली आदि प्रजातियों के पौधों को प्राथमिकता दी जाए। बीज छिड़काव के लिए उत्तम व्यवस्था की जाए। संचालनालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि वर्ष 2026 के पौधरोपण कार्य की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवंबर से ही साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी।

निर्देश में यह भी कहा गया है कि शहरी क्षेत्र के कुछ भवनों में बाउंड्री वॉल नहीं होती है, वहां मेहंदी की बाउंड्री वॉल सुरक्षा के लिहाज से लगाने के प्रस्ताव भी तैयार किए जाएं। इससे परिसर में सुरक्षा के साथ हरियाली का भी विस्तार होगा। नगरीय निकायों से कहा गया है कि शहरी क्षेत्रों में 2026 के पौधरोपण के साथ जल संरक्षण से संबंधित प्रस्ताव भी तैयार किए जाएं। इन दोनों उपायों से शहरी क्षेत्रों में जल संरक्षण के साथ पर्यावरण सुधार में बेहतर कार्य हो सकेगा।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि यह भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी एक सकारात्मक कदम है। यह योजना न केवल हरियाली बढ़ाने का कार्य करेगी, बल्कि जल संरक्षण की दिशा में भी एक मजबूत पहल साबित होगी।
RashtraPress
12 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

मध्य प्रदेश में पौधरोपण का लक्ष्य क्या है?
इस वर्ष मध्य प्रदेश में नगरीय निकायों का लक्ष्य 2026 तक 36 लाख पौधे रोपना है।
पौधों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए गए हैं?
नगरीय निकायों को पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सजग रहने की सलाह दी गई है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 11 महीने पहले
  6. 1 साल पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले