10 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

एनसीआर में मौसम की स्थिति: १ मार्च से तेज हवाओं का पूर्वानुमान

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
एनसीआर में मौसम की स्थिति: १ मार्च से तेज हवाओं का पूर्वानुमान

सारांश

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम फिलहाल स्थिर है। मौसम विभाग ने १ मार्च से तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। जानें विस्तृत जानकारी।

मुख्य बातें

एनसीआर में मौसम स्थिर है।
१ मार्च से तेज हवाएं चलने का अनुमान।
अधिकतम तापमान ३१ डिग्री सेल्सियस।
वायु गुणवत्ता सूचकांक में वृद्धि।
मौसम विभाग ने कोई चेतावनी नहीं दी।

नोएडा, २८ फरवरी (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसमी हालात इस समय स्थिर बने हुए हैं। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मौसम में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन १ मार्च से दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने की आशंका है।

इससे तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी और दिन में गर्मी का अनुभव और भी बढ़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) की वेबसाइट पर जारी ताजा जानकारी के अनुसार, २८ फरवरी को अधिकतम तापमान ३१ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम १४ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दिन सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिली।

मौसम विभाग ने इस दिन के लिए किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है। १ मार्च को अधिकतम तापमान ३१ डिग्री और न्यूनतम १५ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दिन भी सुबह के समय हल्की धुंध रहने की संभावना है। आर्द्रता का स्तर अधिकतम ८० प्रतिशत और न्यूनतम ३० प्रतिशत रह सकता है।

२ मार्च को भी अधिकतम तापमान ३१ डिग्री और न्यूनतम १५ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, लेकिन इस दिन तेज सतही हवाएं चलेंगी। फिर भी, मौसम विभाग ने किसी भी प्रकार की आधिकारिक चेतावनी नहीं दी है। इसके अलावा, एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है।

नोएडा के सेक्टर-१२५ में एक्यूआई २५५, सेक्टर-१ में २०५, सेक्टर-६२ में १८२ और सेक्टर-११६ में ३०४ दर्ज किया गया। गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में एक्यूआई ३१५, इंदिरापुरम में २७६, वसुंधरा में २३३ और संजय नगर में २०० रहा। दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई ३३२, चांदनी चौक में २७६, बवाना में २४४, अशोक विहार में २३७ और अलीपुर में २१९ दर्ज किया गया। कई क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में तेज धूप के कारण लोगों को हल्की गर्मी का अनुभव होने लगा है। आगामी दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में क्रमिक वृद्धि की संभावना है। हालांकि, १ मार्च से चलने वाली तेज हवाएं प्रदूषण के स्तर को कुछ हद तक नियंत्रित कर सकती हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

लेकिन आने वाले दिनों में तेज हवाओं के कारण तापमान में वृद्धि का अनुमान है। हालांकि मौसम विभाग ने किसी चेतावनी का उल्लेख नहीं किया है। वायु गुणवत्ता पर भी नजर रखी जा रही है।
RashtraPress
10 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

एनसीआर में मौसम कब बदलने की संभावना है?
एनसीआर में मौसम १ मार्च से तेज हवाओं के चलते बदल सकता है।
वर्तमान में एनसीआर में तापमान क्या है?
२८ फरवरी को अधिकतम तापमान ३१ डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम १४ डिग्री सेल्सियस था।
वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर क्या है?
कुछ क्षेत्रों में एक्यूआई 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में है।
क्या मौसम विभाग ने किसी चेतावनी जारी की है?
नहीं, मौसम विभाग ने इस दिन के लिए किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की है।
तेज हवाएं प्रदूषण को कैसे प्रभावित करेंगी?
तेज हवाएं प्रदूषण के स्तर को कुछ हद तक नियंत्रित कर सकती हैं।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 4 महीने पहले
  7. 4 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले