एनसीआर में 13-14 अप्रैल को तेज हवाओं का अलर्ट, तापमान में होगी बढ़ोतरी

Click to start listening
एनसीआर में 13-14 अप्रैल को तेज हवाओं का अलर्ट, तापमान में होगी बढ़ोतरी

सारांश

नोएडा में मौसम तेजी से बदल रहा है, तेज हवाओं के साथ तापमान में वृद्धि की संभावना है। जानें इससे वायु गुणवत्ता पर क्या असर पड़ेगा।

Key Takeaways

  • तेज हवाओं का अलर्ट 13 और 14 अप्रैल के लिए है।
  • तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने की संभावना है।
  • वायु गुणवत्ता फिलहाल मध्यम स्तर पर है।

नोएडा, 13 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का मौसम तेजी से परिवर्तित हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 13 और 14 अप्रैल के लिए क्षेत्र में तेज सतही हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद, मौसम साफ रहेगा और तापमान में तेजी से वृद्धि की संभावना है।

मौसम विभाग के 7 दिन के पूर्वानुमान के अनुसार, 13 अप्रैल को न्यूनतम तापमान लगभग 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, 14 अप्रैल को अधिकतम तापमान बढ़कर 36 डिग्री तक पहुँच सकता है। 15 से 18 अप्रैल के बीच मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुँचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से बढ़कर 22 डिग्री तक जा सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तेज हवाओं के कारण वर्तमान में गर्मी का प्रभाव थोड़ा कम महसूस किया जा रहा है, लेकिन दो दिन बाद हवाएं शांत होने पर तापमान में तेजी से वृद्धि देखने को मिलेगी। तेज हवाओं का सकारात्मक प्रभाव वायु गुणवत्ता पर भी देखने को मिल रहा है। एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में एक्यूआई फिलहाल येलो जोन में है।

दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में एक्यूआई मध्यम स्तर पर दर्ज किया गया है। आनंद विहार में 180, अशोक विहार में 144, आया नगर में 122, बवाना में 160, और चांदनी चौक में 167 का आंकड़ा दर्ज किया गया है। नोएडा में भी वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में है। सेक्टर-1 में 164, सेक्टर-125 में 139, सेक्टर-62 में 124, और सेक्टर-116 में 137 एक्यूआई दर्ज किया गया है। गाजियाबाद के कुछ क्षेत्रों में एक्यूआई थोड़ी अधिक है, जैसे इंदिरापुरम में 154, संजय नगर में 153, वसुंधरा में 177, और वेद विहार-लोनी में 205।

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और गर्मी का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा। हवाओं की गति कम होने के बाद प्रदूषण स्तर में भी वृद्धि हो सकती है। विशेषज्ञों की सलाह है कि तेज हवाओं के दौरान बाहर निकलते समय सावधानी बरतें। तापमान बढ़ने के साथ ही लोगों को पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी गई है।

Point of View

जिसमें तेज हवाओं के चलते गर्मी में कमी और बाद में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग की सलाहों पर ध्यान देना आवश्यक है।
NationPress
15/04/2026

Frequently Asked Questions

एनसीआर में तेज हवाओं से तापमान पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
तेज हवाएं गर्मी का प्रभाव कम करेंगी, लेकिन बाद में तापमान में तेजी से वृद्धि हो सकती है।
एक्यूआई के स्तर का क्या मतलब है?
एक्यूआई वायु गुणवत्ता का संकेतक है, जो स्वस्थ और अस्वस्थ हवा के स्तर को दर्शाता है।
क्या इस समय बाहर निकलते समय सावधानी बरतनी चाहिए?
हां, तेज हवाओं के दौर में बाहर निकलते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
Nation Press