17 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 92 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, आवेदन करें 15 अप्रैल से पहले

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 92 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर, आवेदन करें 15 अप्रैल से पहले

सारांश

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने असिस्टेंट प्रोफेसर सहित 92 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। योग्य उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

मुख्य बातें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 92 पदों की भर्ती अंतिम तिथि: 15 अप्रैल आवेदन शुल्क: जनरल/ओबीसी 2,500, SC/ST 2,000 62 वर्ष तक की आयु सीमा चयन प्रक्रिया: स्क्रीनिंग, इंटरव्यू, दस्तावेज़ सत्यापन

वाराणसी, १६ मार्च (राष्ट्र प्रेस)। यदि आप शैक्षणिक क्षेत्र में एक सफल करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक अद्भुत अवसर आया है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी (एमजीकेवीपी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कुल ९२ पदों के लिए भर्ती की आधिकारिक जानकारी जारी की है।

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि १५ अप्रैल है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय सीमा के भीतर अपना आवेदन पत्र भरें।

इन ९२ पदों में १४ प्रोफेसर, १४ एसोसिएट प्रोफेसर और ६४ असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं। आवेदकों को यूजीसी (शिक्षकों की नियुक्ति के लिए न्यूनतम योग्यता) विनियम २०१८, उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम १९७३ (संशोधित) और उत्तर प्रदेश लोक सेवा (ट्रिब्यूनल) नियम (संशोधित) के अनुसार शैक्षणिक योग्यता रखते हुए आवेदन करना होगा।

अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु ६२ वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन करते समय, उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी के लिए २,५०० रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए २,००० रुपए है।

योग्य उम्मीदवारों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, इंटरव्यू और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सैलरी ₹57,700 से ₹1,44,200 प्रति माह होगी।

ऑनलाइन आवेदन के लिए, उम्मीदवार सबसे पहले एमजीकेवीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। फिर रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें और फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें। सभी दस्तावेज सही आकार में अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें, और फॉर्म चेक कर सबमिट कर दें। अंत में, भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालना न भूलें।

अंततः, उम्मीदवारों को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी सहायक दस्तावेजों के साथ २५ अप्रैल से पहले विश्वविद्यालय को स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजनी होगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि कब है?
आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है।
आवेदन शुल्क क्या है?
जनरल/ओबीसी के लिए 2,500 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 2,000 रुपए है।
चयन प्रक्रिया क्या होगी?
चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 3 महीने पहले