6 अगस्त 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

विनीत कुमार सिंह का कहना है, ‘मटका किंग’ सीजन 2 में मेरा किरदार और भी बड़ा होगा

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
विनीत कुमार सिंह का कहना है, ‘मटका किंग’ सीजन 2 में मेरा किरदार और भी बड़ा होगा

सारांश

विनीत कुमार सिंह ने ‘मटका किंग’ के दूसरे सीजन के बारे में रोमांचक जानकारी साझा की है। उनका किरदार ‘दारब अहमद वडकर’ इस बार और भी महत्वपूर्ण होगा। जानें क्या खास होने वाला है।

मुख्य बातें

विनीत कुमार सिंह का किरदार ‘ दारब अहमद वडकर ’ सीजन 2 में बड़ा होगा।
सीजन 1 में उनका किरदार गेस्ट अपीयरेंस था।
सीजन 2 का इंतज़ार दर्शकों के लिए रोमांचक है।

मुंबई, 17 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। अभिनेता विनीत कुमार सिंह, जो वेब सीरीज ‘मटका किंग’ में विजय वर्मा के साथ काम कर रहे हैं, ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि इस सीरीज के दूसरे सीजन में उनके किरदार दारब अहमद वडकर का रोल और भी बड़ा और महत्वपूर्ण होगा।

विनीत ने कहा, “मटका किंग मेरे लिए बेहद खास है। हमने इसकी शूटिंग 2025 में की थी। पहले सीजन में मेरा किरदार एक गेस्ट अपीयरेंस था, लेकिन जब सीजन 2 आएगा, तो इसमें और भी कई रोचक बातें सामने आएंगी। इस समय मैं ज्यादा जानकारी नहीं देना चाहूंगा।”

उन्होंने आगे कहा, “आप अभी सीजन 1 का आनंद लीजिए। मैं हमेशा से नागराज मंजुले और सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ काम करना चाहता था। रॉय कपूर फिल्म्स के साथ जुड़ना मेरे लिए विशेष था। सीजन 2 में और भी अधिक रोमांचक चीजें होने वाली हैं।”

विनीत के इस बयान ने ‘मटका किंग’ के प्रशंसकों में सीजन 2 के प्रति उत्साह और बढ़ा दिया है। पहले सीजन में उनका किरदार छोटा था, लेकिन दूसरे सीजन में उनका रोल कहानी में अधिक गहराई से उभरेगा। ‘मटका किंग’ में मुख्य भूमिका निभा रहे विजय वर्मा ने भी हाल ही में शो की शूटिंग के दौरान इस्तेमाल की गई पुरानी (विंटेज) कारों के बारे में चर्चा की।

उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान रेस कोर्स के सीन में कई शानदार पुरानी कारें थीं। इन कारों को देखकर वे काफी प्रभावित हुए और उनकी तस्वीरें भी खींचीं। विजय वर्मा ने कहा, “रेस कोर्स में कई अद्भुत पुरानी कारें थीं। मैंने उनके मालिक से पूछा कि मैं इन्हें कहां देख सकता हूं। ये कारें लगभग 100 साल पुरानी हैं और इनके पुर्जे ढूंढना या जर्मनी जैसी जगहों से मंगवाना उनके लिए चुनौती है। वे इन कारों का बहुत अच्छे से ख्याल रखते हैं।”

मटका किंग’ की कहानी मटका सट्टेबाजी की दुनिया पर आधारित है, जिसमें विजय वर्मा मुख्य किरदार निभा रहे हैं, जबकि विनीत कुमार सिंह भी एक छोटे लेकिन महत्वपूर्ण किरदार में हैं।

संपादकीय दृष्टिकोण

जिससे दर्शकों की रुचि और बढ़ेगी।
RashtraPress
6 अगस्त 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

‘मटका किंग’ का दूसरा सीजन कब आएगा?
हालांकि अभी तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन दूसरे सीजन की शूटिंग हो चुकी है।
विनीत कुमार सिंह का किरदार क्या है?
विनीत का किरदार ‘दारब अहमद वडकर’ है, जो दूसरे सीजन में और भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 3 महीने पहले
  3. 3 महीने पहले
  4. 4 महीने पहले
  5. 4 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 1 साल पहले
  8. 1 साल पहले