21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 679 पदों के लिए आवेदन प्रक्रियाएं शुरू, अंतिम तिथि 19 अप्रैल

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
मध्य प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 679 पदों के लिए आवेदन प्रक्रियाएं शुरू, अंतिम तिथि 19 अप्रैल

सारांश

मध्य प्रदेश पुलिस ने कांस्टेबल के 679 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 19 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। जानें पूरी जानकारी यहाँ।

मुख्य बातें

कांस्टेबल पदों के लिए 679 वैकेंसी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल से शुरू आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल आवेदन शुल्क 500 रुपए और 250 रुपए चयन प्रक्रिया में स्किल टेस्ट , मेडिकल टेस्ट शामिल

भोपाल, 6 अप्रैल (राष्ट्र प्रेस)। मध्य प्रदेश पुलिस में शामिल होने के इच्छुक युवाओं के लिए एक रोचक अवसर आया है। एमपी पुलिस की बैंड शाखा ने कांस्टेबल के लिए कुल 679 पदों पर भर्ती निकाली है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अप्रैल से आरंभ हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की सलाह दी जाती है। फॉर्म भरने में यदि कोई गलती हो जाती है, तो करेक्शन विंडो 24 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी।

भर्ती के लिए एमपी पुलिस ने जिन 679 पदों पर आवेदन मांगे हैं, उनमें सामान्य के 458, होमगार्ड के 92 और पूर्व सैनिक के 59 पद शामिल हैं। सामान्य/एससी/ओबीसी श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है जबकि एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 8वीं पास होना अनिवार्य है।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्किल टेस्ट, बैंड/प्रदर्शन टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पद के अनुसार 19,500 से 62,000 रुपए प्रति माह होगी, साथ ही उन्हें अन्य लाभ और भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा, जो अनारक्षित श्रेणी के लिए 500 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/अंतर्राष्ट्रीय जनजाति (केवल मध्य प्रदेश निवासी) के लिए 250 रुपए निर्धारित किया गया है।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एमपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाकर संबंधित पद के लिए जारी एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेजों को सही आकार में अपलोड करें। फिर रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें। अंत में, रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि प्रदेश की सुरक्षा को भी मजबूती प्रदान करेगी। इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को समय सीमा का ध्यान रखना आवश्यक है।
RashtraPress
21 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कांस्टेबल के पदों के लिए आवेदन कैसे करें?
आपको एमपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा।
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है।
आवेदन शुल्क क्या है?
अनारक्षित श्रेणी के लिए 500 रुपए और अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 250 रुपए है।
भर्ती का चयन प्रक्रिया क्या है?
चयन स्किल टेस्ट, मेडिकल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा।
चयनित उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी?
सैलरी 19,500 से 62,000 रुपए प्रति माह होगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 2 सप्ताह पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 1 महीना पहले
  4. 1 महीना पहले
  5. 1 महीना पहले
  6. 3 महीने पहले
  7. 3 महीने पहले
  8. 4 महीने पहले