15 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पीएम मोदी हमारी संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं? मुजफ्फरपुर के लोगों की राय

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पीएम मोदी हमारी संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं? मुजफ्फरपुर के लोगों की राय

सारांश

मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री मोदी की रैली ने स्थानीय लोगों को उत्साहित किया। उन्होंने बिहार के विकास कार्यों पर जोर दिया, जबकि विपक्ष पर तंज कसा गया। क्या यह रैली बिहार की राजनीति में नया मोड़ लाएगी?

मुख्य बातें

प्रधानमंत्री मोदी का बिहार का विकास पर जोर स्थानीय निवासियों की पॉजिटिव राय विपक्ष पर आलोचना एनडीए की जीत की भविष्यवाणी छठ पूजा पर अपमान का मुद्दा

मुजफ्फरपुर, 30 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। बिहार विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले में एक जनसभा को संबोधित किया। मैदान में जनसैलाब उमड़ पड़ा। पीएम मोदी ने अपने भाषण में बिहार के विकास कार्यों का विस्तार से उल्लेख किया।

पीएम मोदी की चुनावी जनसभा के बाद स्थानीय निवासी अभिषेक कुमार ने राष्ट्र प्रेस से कहा, "पीएम मोदी ने बताया कि बिहार कैसे आगे बढ़ रहा है। हम चाहते हैं कि बिहार का नाम रोशन हो। विपक्षी पार्टियां केवल बिहार को बदनाम करने का कार्य कर रही हैं। पीएम मोदी हमारी संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं और यह हमें बहुत अच्छा लगता है।"

राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए अभिषेक ने कहा, "ये लोग फुल फैमिली ड्रामेबाज हैं। बिहार की संस्कृति के बारे में इन्हें कुछ नहीं पता। हम बिहारवासी वोट के जरिए इनका जवाब जरूर देंगे।"

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार की जनता मन बना चुकी है कि इस बार भी एनडीए को भारी बहुमत से सत्ता में लाना है। प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं के भविष्य और एक विकसित बिहार के सपने पर चर्चा की है।

जदयू के एमएलसी दिनेश सिंह ने दावा किया कि एनडीए की सरकार बनना तय है। विपक्षी दल इस बार फिर मात खाएंगे। मुजफ्फरपुर की सभी 11 सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा, "राहुल गांधी कहीं से भी गंभीर राजनेता नहीं हैं।"

राजभूषण चौधरी निषाद ने कहा, "नवंबर में शुरू हो रहे चुनाव में बिहार की जनता इंडी गठबंधन को करारा जवाब देगी। जनता जान चुकी है कि कौन विकास चाहता है और कौन केवल राजनीति कर रहा है।"

जदयू उम्मीदवार कोमल सिंह (गायघाट, मुजफ्फरपुर) ने कहा, "पीएम मोदी के आगमन से जनता में नया जोश देखने को मिला। रैली में भारी भीड़ ने यह साबित कर दिया है कि इस बार भी एनडीए की ही जीत तय है।"

एक अन्य स्थानीय नेता ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने बिहारियों का अपमान किया है। छठ पूजा हमारे लिए सबसे बड़ा पर्व है और जिसने इस पर टिप्पणी की, बिहार की जनता उसे माफ नहीं करेगी।"

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रधानमंत्री मोदी ने रैली में क्या कहा?
उन्होंने बिहार के विकास कार्यों का जिक्र किया और विपक्ष पर तंज कसा।
स्थानीय लोगों की क्या राय है?
स्थानीय लोग पीएम मोदी के विकास कार्यों को सराहते हैं और विपक्ष की आलोचना कर रहे हैं।
क्या एनडीए इस बार जीत पाएगा?
स्थानीय नेताओं का मानना है कि एनडीए की जीत सुनिश्चित है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 8 महीने पहले
  2. 8 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 8 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 1 साल पहले