24 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या नोएडा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या नोएडा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ?

सारांश

नोएडा में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़। तीन गिरफ्तार हुए हैं, जो बेरोजगारों को निशाना बनाते थे। जानिए पूरी कहानी और पुलिस की कार्रवाई।

मुख्य बातें

नोएडा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का खुलासा।
तीन अभियुक्त गिरफ्तार।
पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और नकदी बरामद की।
आमजन से सतर्क रहने की अपील।
ठगी की रकम कैसे निकाली जाती थी।

नोएडा, 24 जनवरी (राष्ट्र प्रेस)। नोएडा के थाना सेक्टर-63 की सेंट्रल नोएडा पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त अलग-अलग यूपीआई आईडी बनाकर बेरोजगारों और गरीब लोगों को अपनी लालच और मजबूरी बताकर निशाना बनाते थे और उनसे लाखों रुपए की ठगी कर रहे थे। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, नकदी और घटना में इस्तेमाल कार बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार को नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस टीम ने डी-पार्क से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आयुष पाण्डेय, शिवम और प्रियांशु श्रीवास्तव के रूप में हुई है। अभियुक्तों के कब्जे से 5 लैपटॉप, 5 एंड्रॉइड मोबाइल फोन, 1 कीपैड मोबाइल फोन, 2 एटीएम कार्ड, 14,500 रुपए नकद तथा घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट कार बरामद की गई है।

पुलिस जांच में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त आम जनता, मजदूर वर्ग और गरीब लोगों से संपर्क करके उन्हें विश्वास में लेते थे। इसके बाद उनसे मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड लेकर उनके नाम से अलग-अलग यू आईडी तैयार करते थे। इन्हीं खातों का उपयोग कर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे मंगवाए जाते थे।

ठगी की रकम एटीएम कार्ड के जरिए निकाल ली जाती थी और खाताधारकों को मात्र एक हजार से 1500 रुपए तक देकर बहला दिया जाता था। अभियुक्तों के मोबाइल फोन से प्राप्त स्क्रीनशॉट्स के आधार पर यह भी सामने आया है कि एक महिला से नौकरी दिलाने के नाम पर अलग-अलग खातों और यूपीआई आईडी का उपयोग करते हुए करीब 8.50 लाख रुपए की ठगी की गई थी।

इस मामले में थाना सेक्टर-63 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस अभियुक्तों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं तथा ठगी की कुल रकम कितनी है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड या मोबाइल फोन की जानकारी न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या यह गिरोह सिर्फ नोएडा में सक्रिय था?
जांच के अनुसार, यह गिरोह अन्य क्षेत्रों में भी सक्रिय हो सकता है।
पुलिस ने कितने अभियुक्तों को गिरफ्तार किया?
पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
ठगी के शिकार लोग क्या कर सकते हैं?
ठगी का शिकार हुए लोग तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं।
क्या पुलिस ने ठगी से संबंधित कोई सामग्री बरामद की?
हाँ, पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, नकदी और अन्य सामग्री बरामद की है।
क्या आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है?
जी हाँ, पुलिस ने आम जनता से सतर्क रहने की अपील की है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 4 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 7 महीने पहले
  5. 7 महीने पहले
  6. 8 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले