10 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

नोएडा: पत्नी पर चाकू से हमला करने वाले पति को क्यों किया गया गिरफ्तार?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
नोएडा: पत्नी पर चाकू से हमला करने वाले पति को क्यों किया गया गिरफ्तार?

सारांश

नोएडा में एक पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया। इस घटना ने सभी को चौंका दिया है।

मुख्य बातें

घरेलू हिंसा एक गंभीर समस्या है।
पुलिस की तत्परता से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
घायल महिला का इलाज अस्पताल में जारी है।
घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया।
आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोएडा, 30 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र में घरेलू विवाद ने एक बार फिर भयावह रूप धारण कर लिया है। पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पति को थाना फेस-1 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्टेंसिल चाकू भी बरामद किया है।

पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी के माध्यम से अंजाम दिया गया। थाना फेस-1 पुलिस के अनुसार, 29 दिसंबर 2025 को पुलिस टीम ने सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त प्रवीन कुमार उर्फ पिन्टू को सेक्टर-10 स्थित बिजली घर पार्क के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान प्रवीन कुमार उर्फ पिन्टू (32), पुत्र इन्द्रदेव प्रसाद, निवासी जेजे कॉलोनी, सेक्टर-10, थाना फेस-1, गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसकी पत्नी से घरेलू बातों को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। आरोपी के मुताबिक, दिनांक 27 दिसंबर को भी उसकी पत्नी उससे झगड़ा कर रही थी। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर उसने अपने पास रखे चाकू से पत्नी पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के इरादे से पेट्रोल से चाकू को धोया और मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर आरोपी की तलाश तेज की और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले में थाना फेस-1 में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल एक स्टेंसिल चाकू बरामद कर लिया है, जिसे साक्ष्य के रूप में जब्त किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना का मुख्य कारण क्या था?
घरेलू विवाद और झगड़ा।
क्या पुलिस ने किसी चाकू को बरामद किया?
हाँ, पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्टेंसिल चाकू बरामद किया।
क्या घायल महिला का इलाज चल रहा है?
हाँ, घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है।
क्या आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा?
हाँ, आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 1 महीना पहले
  3. 2 महीने पहले
  4. 2 महीने पहले
  5. 2 महीने पहले
  6. 6 महीने पहले
  7. 8 महीने पहले
  8. 8 महीने पहले