23 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या ग्रेटर नोएडा में घरेलू विवाद ने पति को पत्नी की हत्या और आत्महत्या की ओर धकेला?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या ग्रेटर नोएडा में घरेलू विवाद ने पति को पत्नी की हत्या और आत्महत्या की ओर धकेला?

सारांश

ग्रेटर नोएडा में एक दिल दहला देने वाली घटना में पति ने पत्नी की हत्या कर खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला घरेलू विवाद का प्रतीक है और स्थानीय समुदाय में हड़कंप मच गया है। जानिए इस घटना के बारे में विस्तार से।

मुख्य बातें

घरेलू विवादों की गंभीरता को समझना आवश्यक है।
समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है।
पुलिस की जांच और साक्ष्य एकत्र करने की प्रक्रिया महत्वपूर्ण है।

ग्रेटर नोएडा, 29 दिसंबर (राष्ट्र प्रेस)। ग्रेटर नोएडा से एक हैरान करने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है। थाना बिसरख क्षेत्र के सरस्वती कुंज इलाके में घरेलू विवाद के चलते एक पति ने पहले अपनी पत्नी को बेरहमी से चाकू से हत्या कर दिया और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यह घटना 28 दिसंबर को हुई थी। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अनिल पुत्र जोगेंद्र पाल (35) के रूप में की गई है, जो सकरौली, जनपद एटा का निवासी था। अनिल अपनी पत्नी अनीता (32) के साथ लगभग एक महीने से सरस्वती कुंज, बिसरख में किराए के मकान में रह रहा था। अनिल एक सोसाइटी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था, जबकि अनीता आसपास के क्षेत्रों में सफाई का कार्य करके परिवार का भरण-पोषण कर रही थी।

सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था। रविवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि अनिल ने गुस्से में आकर पहले अनीता के साथ मारपीट की और फिर चाकू से उसकी हत्या कर दी। अनीता की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या के बाद अनिल ने भी घर के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी स्थानीय निवासियों को तब मिली जब काफी समय तक घर से कोई आवाज़ नहीं आई। इसके बाद, पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। बिसरख थाना की पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दरवाजा खोलकर देखा कि अंदर का दृश्य भयावह था। एक ओर अनीता का खून से लथपथ शव पड़ा था, जबकि दूसरी ओर अनिल फंदे से लटका हुआ मिला।

पुलिस ने तुरंत फील्ड यूनिट को बुलाकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कराया। सभी आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए और दोनों शवों का पंचायतनामा भरा गया तथा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू कलह का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

हमारा दृष्टिकोण है कि हमें ऐसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा करनी चाहिए और समुदाय में जागरूकता फैलानी चाहिए।
RashtraPress
23 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना में क्या हुआ?
ग्रेटर नोएडा में पति ने पत्नी की हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली।
घटनास्थल पर पुलिस ने क्या कदम उठाए?
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
क्या यह घटना घरेलू विवाद का नतीजा है?
हाँ, प्रारंभिक जांच में यह मामला घरेलू कलह का प्रतीत हो रहा है।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 4 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 8 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 10 महीने पहले
  7. 11 महीने पहले
  8. 11 महीने पहले