20 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या पनवेल में भाई ने भाई की हत्या पत्थर से की?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या पनवेल में भाई ने भाई की हत्या पत्थर से की?

सारांश

एक भाई ने अपने भाई की हत्या कर दी, जिसमें पुरानी रंजिश का हाथ था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना पनवेल में हुई है और स्थानीय निवासी इस घटना से हैरान हैं।

मुख्य बातें

भाई-भाई के बीच पुरानी रंजिशें खतरनाक हो सकती हैं।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
हत्याकांड के पीछे अवैध संबंधों का हाथ हो सकता है।
स्थानीय निवासियों में इस घटना को लेकर भय का माहौल है।
पुलिस फॉरेंसिक जांच कर रही है।

मुंबई, 26 सितंबर (राष्ट्र प्रेस)। नवी मुंबई के पनवेल सिटी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक भाई ने अपने सगे भाई की पत्थर से हत्या कर दी। यह घटना करंजडे सेक्टर 7 में 25 सितंबर की रात 8:37 बजे हुई। जैसे ही डायल 112 पर सूचना मिली, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और एक घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक दत्तू वाल्या काले (38) की हत्या उसके सगे भाई नागेश वाल्या काले ने की। घटना की सूचना पर बिट मार्शल के पुलिसकर्मी विलास करंडे और राजेंद्र केनी तुरंत मौके पर पहुंचे। जानकारी मिली कि नागेश फरार होने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने उसे करंजडे में उसके घर से पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ में नागेश ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि दत्तू का उसके चचेरे भाई की पत्नी के साथ कथित अवैध संबंध थे, जिसके चलते पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में आकर नागेश ने दत्तू के सिर पर पत्थर से कई बार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पनवेल सिटी पुलिस स्टेशन में मृतक के बेटे दीपक काले की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपायुक्त (जोन 3) प्रशांत मोहिते ने पत्रकारों से कहा, "आरोपी नागेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पुलिस हिरासत में है, और मामले की गहन जांच की जा रही है। हम यह पता लगाएंगे कि हत्या के पीछे और कोई वजह तो नहीं थी।" उन्होंने बताया कि हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद कर लिया गया है और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

करंजडे इलाके में हुई इस हिंसक घटना से स्थानीय निवासी हैरान हैं। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच पहले भी झगड़े होते थे, लेकिन किसी को इतने भयावह अंत की उम्मीद नहीं थी। दीपक ने पुलिस को बताया कि उसके पिता मजदूरी करते थे और परिवार का गुजारा मुश्किल से चलता था। पुलिस अब नागेश के आपराधिक इतिहास और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच कर रही है।

संपादकीय दृष्टिकोण

यह घटना हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि हमारे समाज में पारिवारिक संबंधों में तनाव और पुरानी रंजिशें कितनी खतरनाक हो सकती हैं। हमें इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।
RashtraPress
20 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस घटना का मुख्य कारण क्या था?
यह घटना पुराने रंजिशों और अवैध संबंधों के चलते हुई।
पुलिस ने आरोपी को कब गिरफ्तार किया?
पुलिस ने महज एक घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया।
क्या पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर को बरामद किया?
हाँ, पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर को बरामद कर लिया है।
क्या आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास है?
पुलिस अब नागेश के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।
मृतक का परिवार कैसे गुजारा करता था?
मृतक, दत्तू, मजदूरी करता था और परिवार का गुजारा मुश्किल से चलता था।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 3 महीने पहले
  2. 6 महीने पहले
  3. 7 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 10 महीने पहले
  8. 10 महीने पहले