21 जुलाई 2026
LIVE
Get it on Google Play Download on the App Store

क्या केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नवरात्रि पर मुंबई के मंदिरों में दर्शन पूजन किया?

शेयर करें:
ऑडियो वॉइस लोड हो रही है…
क्या केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नवरात्रि पर मुंबई के मंदिरों में दर्शन पूजन किया?

सारांश

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नवरात्रि की नवमी पर मुंबई के विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन किया। उन्होंने मां दुर्गा से देशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने नवमी की शुभकामनाएं भी दीं। जानें इस विशेष अवसर पर उनका क्या कहना था।

मुख्य बातें

पीयूष गोयल ने नवरात्रि पर मुंबई के मंदिरों में दर्शन किए।
उन्होंने मां दुर्गा से देशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की।
सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं।
दहिसर, बोरीवली, कांदिवली और मलाड के पंडालों का दौरा किया।
स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात की और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।

मुंबई, 1 अक्टूबर (राष्ट्र प्रेस)। शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि के अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर मुंबई के विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन किया। इस दौरान, उन्होंने श्री महालक्ष्मी मंदिर में विराजमान जगद्जननी शक्ति स्वरूपा मां जगदंब का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने देशवासियों के कल्याण के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना की।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मां भवानी की आराधना के पावन पर्व महानवमी की सभी परिवारजनों को ढेर सारी शुभकामनाएं। यह पवित्र दिन सुख, सौभाग्य, संपन्नता, संपूर्णता, खुशियां और आरोग्य लेकर आए, अंबे मां से यही प्रार्थना करता हूं।"

इससे पहले, उन्होंने रात में दहिसर, बोरीवली, कांदिवली और मलाड क्षेत्रों में विभिन्न नवरात्रि पंडालों का दौरा किया। पीयूष गोयल ने आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत निरंतर ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और हर क्षेत्र में प्रगति करेगा।

केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि "मैंने दुर्गा उत्सव के दिन पूरे उत्तर मुंबई में उमंग और उत्साह का आनंद लिया है। कामना की है कि मां दुर्गा का आशीर्वाद सभी के ऊपर बना रहे, देश की विकास यात्रा में हम सभी सहभागी बनें।"

उन्होंने मुंबई समेत पूरे देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही, पीयूष गोयल ने कहा कि सुख, समृद्धि और शांति वाला देश भारत और नई ऊंचाई तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहुंचे, यह हम सभी का दृढ़ संकल्प और विश्वास है।

अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित किया और वहां उपस्थित लोगों में नए उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। उत्तर मुंबई के नागरिकों ने केंद्रीय मंत्री के इस दौरे और उनके प्रेरणादायी शब्दों की सराहना की।

भाजपा विधायक मनीषा चौधरी ने कहा कि खुशी की बात है कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल नवरात्रि के मौके पर अपने क्षेत्र में दुर्गा पंडालों में दर्शन पूजन करने गए। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की।

संपादकीय दृष्टिकोण

बल्कि सामाजिक समरसता और सामूहिक कल्याण की भावना को भी उजागर करता है। इस तरह के आयोजनों से समुदाय में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
RashtraPress
21 जुलाई 2026

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किस अवसर पर दर्शन पूजन किया?
उन्होंने शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि के अवसर पर दर्शन पूजन किया।
उन्होंने किस मंदिर में दर्शन किया?
उन्होंने श्री महालक्ष्मी मंदिर में मां जगदंब का दर्शन किया।
पीयूष गोयल ने किससे प्रार्थना की?
उन्होंने मां दुर्गा से देशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की।
राष्ट्र प्रेस
सिलसिला

जुड़े बिंदु

इस ख़बर के पीछे की कड़ियाँ — सबसे नई पहले।

8 बिंदु
  1. नवीनतम 1 महीना पहले
  2. 2 महीने पहले
  3. 4 महीने पहले
  4. 8 महीने पहले
  5. 9 महीने पहले
  6. 9 महीने पहले
  7. 9 महीने पहले
  8. 9 महीने पहले