पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला: 'युवराज' को नहीं पता भारत के युवाओं का ड्रोन निर्माण में कमाल

Click to start listening
पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला: 'युवराज' को नहीं पता भारत के युवाओं का ड्रोन निर्माण में कमाल

सारांश

प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए उनके ज्ञान की कमी पर सवाल उठाया, यह दर्शाते हुए कि भारत के युवा ड्रोन निर्माण में अद्वितीय कार्य कर रहे हैं।

Key Takeaways

  • कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की जानकारी पर सवाल
  • भारत के युवा ड्रोन निर्माण में काफी प्रगति कर रहे हैं
  • मोदी ने 10,800 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन किया
  • पश्चिमी एशिया में भारतीयों की सुरक्षा पर जोर
  • कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप

एर्नाकुलम, 11 मार्च (राष्ट्र प्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 'युवराज' को ये भी नहीं पता कि भारत के युवा आज ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में कितना अद्भुत कार्य कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को केरल में लगभग 10,800 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने केरल के पलक्कड़ और तमिलनाडु के पोलाची के बीच एक नई ट्रेन सेवा को वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इसके बाद केरल के एर्नाकुलम में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "'विकसित केरलम' के लिए सबसे बड़ी आवश्यकता टूरिज्म, टैलेंट और टेक्नोलॉजी को नए अवसर देने की है। लेकिन 21वीं सदी के पहले 25 वर्षों में एलडीएफ और यूडीएफ ने केरलम को युवा शक्ति से वंचित कर दिया है।"

उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस को तो केरलम के युवाओं पर, देश के युवाओं की क्षमता पर भरोसा ही नहीं है। कांग्रेस के युवराज को तो ये भी नहीं पता कि भारत के युवा आज ड्रोन निर्माण में कितनी उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। कांग्रेस के नेताओं को तो ये भी नहीं पता कि भारत में अनेक कंपनियां ड्रोन बना रही हैं। जो केवल अपने छोटे दायरे में सीमित हो, उसे देश का विकास नहीं दिखाई देगा।"

पश्चिमी एशिया में चल रहे संघर्ष पर पीएम मोदी ने कहा, "पश्चिमी एशिया में आज जो कुछ भी हो रहा है, उससे आप सभी का चिंतित होना स्वाभाविक है। हमारे लाखों भाई-बहन वहां काम करते हैं। लेकिन आपको याद रखना है कि आज देश में भाजपा-एनडीए की सरकार है। जब भी हमारा कोई देशवासी संकट में पड़ा है, हमने उसे सुरक्षित बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है।"

प्रधानमंत्री ने कहा कि इराक में फंसी नर्सों को बचाने की बात हो या यमन के आतंकवादियों के चंगुल से फादर टॉम को आजाद कराने का मामला, आज का भारत अपने नागरिकों को संकट में अकेला नहीं छोड़ता। आज भी हमारा प्रयास है कि युद्ध के हालात में फंसे भारतीयों को सुरक्षा मिले, हर संभव सुविधा मिले।

उन्होंने कहा, "मुझे संतोष है कि गल्फ के हमारे सभी मित्र देशों की सरकारें भी हमारे देश के नागरिकों का पूरा ध्यान रख रही हैं। मैं उन सभी सरकारों का आभारी हूं। वहां हर देश में जो हमारी एंबेसीज़ हैं, हमारे मिशन हैं, वे हर समय उनकी मदद कर रहे हैं।"

कांग्रेस पर हमले को जारी रखते हुए पीएम मोदी ने कहा, "यह एक बड़ी दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस पार्टी इतने बड़े वैश्विक संकट में राजनीति ढूंढ रही है। कांग्रेस जानबूझकर उकसाने वाले और गैर-जिम्मेदाराना बयान दे रही है ताकि स्थितियां बिगड़ जाएं और हमारे लोग वहां संकट में फंस जाएं। फिर ये लोग मिलकर मोदी को गालियां देने का अभियान शुरू कर सकें। यही उनका खेल है।"

Point of View

लेकिन यह आवश्यक है कि हम तथ्यों पर ध्यान दें और सकारात्मक विकास की ओर अग्रसर हों।
NationPress
11/03/2026

Frequently Asked Questions

प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी पर क्या आरोप लगाए?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राहुल गांधी को यह नहीं पता कि भारत के युवा ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में कितना कमाल कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने केरल में कौन सी परियोजनाओं का उद्घाटन किया?
उन्होंने केरल में लगभग 10,800 करोड़ रुपए की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
भारत के युवाओं की वर्तमान स्थिति क्या है?
भारत के युवा आज ड्रोन निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और अनेक स्टार्टअप इस क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पश्चिमी एशिया में चल रहे संघर्ष पर पीएम मोदी का क्या कहना था?
उन्होंने कहा कि भारत अपने नागरिकों को संकट में अकेला नहीं छोड़ता और उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करता है।
कांग्रेस पर पीएम मोदी का क्या आरोप था?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी वैश्विक संकट में राजनीति कर रही है और जानबूझकर उकसाने वाले बयान दे रही है।
Nation Press